Bihar News: सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास, कार्यक्रम का पटेल नवजागरण न्यास ने किया आयोजन, शामिल हुए CM नीतीश

पटना, 22 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना डोभी बाईपास के पास स्थित सिमरा निसरपुरा में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना से जुड़े लोग उपस्थित थे।

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.
-
Home
-
Menu
