बिहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM नितीश कुमार ने दिया बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी वृद्धि

पटना। मुख्यमंत्री मंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'लोक संवाद' में बिहार राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी समस्यायें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिये कई कदम उठाये गये हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी सेविकायें एवं सहायिकायें हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दी गयीं थी, उनकी वापसी की जायेगी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, समेकित बाल विकास सेवायें के निदेशक कौशल किशोर उपस्थित थे।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
