Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: नवरात्रि पर बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने लॉन्च की योजना, 75 लाख महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपये

पटना/नई दिल्ली: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महिलाओं को साधने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा दांव खेला है।

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: नवरात्रि पर बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने लॉन्च की योजना, 75 लाख महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपये
X
By Ragib Asim

पटना/नई दिल्ली: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महिलाओं को साधने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा दांव खेला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

पीएम मोदी ने इसे नवरात्रि पर बिहार की नारी शक्ति को समर्पित करते हुए कहा- नवरात्रि के इस पावन पर्व पर बिहार की बहनों से जुड़ने का सौभाग्य मिला। आज से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू हो रही है, जिससे 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं।
योजना का मकसद
इस योजना का मुख्य मकसद महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त करना है। शुरुआती चरण में 10,000 रुपये की रकम दी जाएगी। अगले चरण में महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद मिल सकती है। यह योजना सामुदायिक भागीदारी पर आधारित होगी। स्वयं सहायता समूह (SHGs) से जुड़ी महिलाएं ट्रेनिंग पाएंगी और अपने उत्पाद बेचने के लिए ‘ग्रामीण हाट’ का इस्तेमाल कर सकेंगी। अब तक राज्य के 38 जिलों से 1.11 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया है।
PM मोदी ने जनधन योजना की अहमियत बताते हुए कहा- अगर जनधन खाता और मोबाइल से लिंक की व्यवस्था न होती, तो आज आपके खाते में ये पैसे सीधे नहीं पहुंच पाते। पहले एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से 1 रुपया भेजा जाता है तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसा कोई पंजा मार लेता है। लेकिन आज जो 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं, उन्हें कोई लूट नहीं सकता।
लखपति दीदी अभियान से जोड़ा
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 2 करोड़ से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं की मेहनत से गांव और समाज की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू हुआ ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ भी इस योजना से जुड़ जाएगा और महिलाओं को और मजबूती देगा।
RJD पर हमला
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आरजेडी और उसके शासनकाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा- जब लालटेन का राज था, उस दौर में सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने ही झेली। टूटी-फूटी सड़कें, अधूरे पुल-पुलिया और बाढ़ के समय गर्भवती महिलाओं का अस्पताल तक न पहुंच पाना… यही उस शासन की सच्चाई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story