Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 10,000 के बाद महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रूपये? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रूपये के बाद 2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। जानें शर्तें और पूरी जानकारी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 10,000 के बाद महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रूपये? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
X
By Ragib Asim

पटना | 29 जनवरी 2026: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद महिलाओं को लेकर एक बड़ा एलान हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहले चरण में 10,000 पाने वाली महिलाओं को अब ज़रूरत के अनुसार 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और चयनित महिला लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से राशि दी जाएगी।

2 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन शर्तों के साथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित सुनें लाभुकों (Beneficiaries) को 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने के लिए कार्रवाई शरू कर दी गई है। यह राशि चरणों में दी जाएगी बशर्ते कि पहले दी गई राशि का उपयोग रोजगार शुरू करने में सही तरीके से किया गया हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी महिला का व्यवसाय अच्छा चल रहा है तो आवश्यकतानुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकती है।

अब तक कितनी महिलाओं को मिला लाभ

मुख्यमंत्री के अनुसार योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10,000 की सहायता राशि दी गई थी। अब तक 1.56 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

कब शुरू हुई थी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत 26 सितंबर 2025 को की गई थी। इसका मकसद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना के तहत:

  • पहले चरण में ₹10,000 की सहायता
  • व्यवसाय शुरू होने और सफल संचालन की स्थिति में
  • दूसरे चरण में ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद का प्रावधान

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story