Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Lok Sabha Chunav Results: NOTA को मिले 60 लाख वोट, बिहार में सबसे ज्यादा लोगों ने दबाया नोटा का बटन

Bihar Lok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया. देश की सभी 543 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की. कांग्रेस के खाते में 99 सीटें आयी है

Bihar Lok Sabha Chunav Results: NOTA को मिले 60 लाख वोट, बिहार में सबसे ज्यादा लोगों ने दबाया नोटा का बटन
X
By Neha Yadav

Bihar Lok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया. देश की सभी 543 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की. कांग्रेस के खाते में 99 सीटें आयी है. कई पार्टी के नेताओ को नोटा से भी कम वोट मिले. देश भर में करीब 60 लाख मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया. मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में नोटा ने 2 लाख से ज्यादा वोट पाकर नया रिकॉर्ड बनाया. तो वही बिहार 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नोटा पाने में टॉप 1 में रहा. बिहार में 8 लाख 17 हज़ार 139 लोगों ने नोटा का बटन दबाया.

बिहार में नोट को 2.10% वोट

जानकारी के मुताबिक़, बिहार के लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम कल जारी हुआ है. बिहार में सबसे अधिक वोट एनडीए को मिला. सभी पार्टी को मिलाकर एनडीए को 45.52 प्रतिशत वोट हासिल हुए. एनडीए के सभी दल देखे तो भाजपा को 20.52%,नीतीश कुमार की पार्टी JDU को 18. 52%, कांग्रेस को 9. 20%, चिराग के पार्टी 6. 43% मिले हैं. जबकि कुल वोट का 2 प्रतिशत भाग नोटा को गया. 2.10% यानी 8 लाख 17 हज़ार 139 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोपालगंज लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा लोगो ने नोटा को वोट दिया है. सर्वाधिक वोट पाने वाले में हाजीपुर, बांका, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, शिवहर , खगड़िया, वैशाली, वाल्मीकि नगर शामिल है.

नोटा को कहाँ कितने वोट पड़े

गोपालगंज - 42 हजार 713

हाजीपुर - 36 हजार 927

झंझारपुर - 35 हजार 798

बांका - 34 हजार 889

समस्तीपुर - 32 हजार 645

सीतामढ़ी - 32 हजार 20

भागलपुर - 31 हजार 665

बाल्मिकी नगर - 30 हजार 709

शिवहर - 30 हजार 168

खगड़िया - 28 हजार 588

वैशाली - 27 हजार 460


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story