Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Job News 2026 : बिहार में नौकरियों की बहार: 2026 में 1.50 लाख सरकारी पदों पर भर्ती, महिलाओं के साथ पूर्व फौजियों को भी मौका...

Bihar Job News 2026 : बिहार सरकार ने साल 2026 में राज्य के युवाओं के लिए 1.50 लाख नई सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है, जिससे विभिन्न विभागों में भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. इस मेगा प्लान के तहत TRE-4 के जरिए 44 हजार शिक्षकों की बहाली और पुलिस विभाग में 17 हजार रिटायर्ड जवानों की नियुक्ति जैसे बड़े फैसले लिए गए हैं.

Bihar Job News 2026 : बिहार में नौकरियों की बहार: 2026 में 1.50 लाख सरकारी पदों पर भर्ती, महिलाओं के साथ पूर्व फौजियों को भी मौका...
X

Bihar Job News 2026 : बिहार में नौकरियों की बहार: 2026 में 1.50 लाख सरकारी पदों पर भर्ती, महिलाओं के साथ पूर्व फौजियों को भी मौका...

By Uma Verma

Bihar Job News 2026 : पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों रोजगार सबसे बड़ा हथियार बन गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोलते हुए एक बड़ी घोषणा की है. सरकार का दावा है कि साल 2026 में राज्य के भीतर करीब 1.50 लाख नई सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने अपनी कमर कस ली है और अलग-अलग विभागों को रिक्तियों की लिस्ट भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

साढ़े पांच साल में करीब 10 लाख को मिला काम

विभाग के सीनियर अफसर डॉ. बी. राजेंद्र ने सरकारी आंकड़ों का लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि बिहार सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से अब तक कुल 9 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ा है. इसमें सबसे राहत वाली बात यह है कि लगभग 7.95 लाख लोगों को स्थायी सरकारी नौकरी मिली है. बाकी लोगों को संविदा और आउटसोर्सिंग के जरिए काम मिला है सरकार का अगला विजन और भी बड़ा है नीतीश सरकार अगले 5 सालों में 1 करोड़ लोगों को किसी न किसी रूप में रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

शिक्षकों के लिए TRE-4 की तैयारी पूरी

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भी अच्छी खबर है काफी समय से अटका TRE-4 की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के मुताबिक लगभग 44 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए रोस्टर क्लियर कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया गया है. बजट सत्र में इस पर खूब शोर-शराबा हुआ था, लेकिन सरकार ने अब साफ कर दिया है कि नियुक्तियां जल्द शुरू होंगी.

महिलाओं के लिए 2 लाख की मदद और डबल स्कॉलरशिप

नीतीश कैबिनेट ने आधी आबादी यानी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में बड़ा बदलाव किया है. अब अपना छोटा-मोटा कारोबार शुरू करने के लिए महिलाओं को सरकार की ओर से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी. सरकार ने राज्य की 27 लाख छात्राओं की स्कॉलरशिप राशि को भी दोगुना कर दिया है ताकि बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बन सकें.

17 हजार पूर्व फौजियों की पुलिस में होगी भर्ती

राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने सेना और अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों पर भरोसा जताया है. स्पेशल सहायक बल पुलिस में 17 हजार पदों पर इन अनुभवी जवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा खास बात यह है कि इस बार सरकार ने इन जवानों के मानदेय में भी इजाफा किया है.

काम अच्छा रहा तो मिलेगा एक्स्ट्रा बोनस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया कि महिला रोजगार योजना का लाभ ले रही महिलाओं के काम का 6 महीने बाद मूल्यांकन किया जाएगा अगर उनका बिजनेस या काम सही ढंग से चल रहा होगा, तो सरकार उन्हें 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता और देगी साथ ही दीदी की रसोई और पोशाक निर्माण जैसे सरकारी प्रोजेक्ट्स से भी इन्हें जोड़ा जाएगा ताकि इनके बनाए उत्पादों को बेहतर मार्केट मिल सके.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story