Begin typing your search above and press return to search.

Bihar IAS Transfer News: बिहार में 4 IAS अफसरों का तबादला, बेगूसराय, औरंगाबाद, सिवान, बेतिया को मिले नए डीएम

Bihar DM Transfer 2025 | बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार 8 दिसंबर 2025 को प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी करते हुए चार जिलों के जिलाधिकारियों (DM) का तबादला कर दिया है।

Bihar IAS Transfer News: बिहार में 4 जिलों के DM बदले, सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आदेश जारी
X
By Ragib Asim

Bihar DM Transfer 2025 | बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार 8 दिसंबर 2025 को एक अहम प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी करते हुए चार जिलों के जिलाधिकारियों (DM) का तबादला कर दिया है। इस आदेश के तहत औरंगाबाद, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण (बेतिया) और सिवान जिलों में नए DM की तैनाती की गई है।

यह सभी अधिकारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित जिलों के जिला दण्डाधिकारी (District Magistrate) के रूप में भी कार्य करेंगे।



Bihar DM Transfer List 2025 – पूरी लिस्ट

श्रीकान्त शास्त्री, IAS (2012 बैच)

वर्तमान पोस्टिंग: DM औरंगाबाद

नई पोस्टिंग: DM बेगूसराय

तरुणजोत सिंह, IAS (2017 बैच)

वर्तमान पोस्टिंग: DM मधेपुरा

नई पोस्टिंग: DM पश्चिम चंपारण (बेतिया)

विवेक रंजन मैत्रेय, IAS (2017 बैच)

वर्तमान पोस्टिंग: DM शिवहर

नई पोस्टिंग: DM सिवान

अभिलाषा शर्मा, IAS (2017 बैच)

वर्तमान पोस्टिंग: DM अरवल

नई पोस्टिंग: DM औरंगाबाद

सरकारी आदेश की खास बातें

सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी अधिकारी अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी निभाएंगे। इन्हें District Magistrate के साथ कार्यकारी दायित्व भी सौंपा गया है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी किया गया। इस फेरबदल के बाद कई जिलों में प्रशासनिक एक्टिविटीज में तेजी आने की उम्मीद है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story