मार्च की बारिश हुई जानलेवा! आंधी-बिजली से 5 की मौत, 10 की हालत गंभीर, आज भी 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Bihar Weather News: बिहार में मौसम के बदले मिजाज ने तबाही मचा दी है. मार्च में जहाँ जला देने वाली गर्मी होती थी, कुछ दिनों से कभी आंधी तूफान तो कभी ओले के साथ बारिश हो रहा है. शुक्रवार को भी कई जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग झुलस हो गए.

Bihar Weather News: 21 मार्च 2026, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार समेत इन दिनों देश के कई राज्यों के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बिहार में मौसम के बदले मिजाज ने तबाही मचा दी है. मार्च में जहाँ जला देने वाली गर्मी होती थी, कुछ दिनों से कभी आंधी तूफान तो कभी ओले के साथ बारिश हो रहा है. शुक्रवार को भी कई जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग झुलस हो गए.
आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार को अचानक मौसम बदला. कई जिलों में आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई. कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरी. साथ ही ओले भी गिरे. मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया. वहीँ, बारिश और आकाशीय बिजली के कारण अलग अलग जिलों में 5 लोगों की मौत हो गई. गयाजी, जमुई, अररिया और मोकामा में यह घटना हुई है.
कहाँ कितने लोगों की हुई मौत
गयाजी के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा और वजीरगंज थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई है. डुमरिया के छकरबंधा में खेत में काम कर रहे किसान महेंद्र यादव खेत पर बिजली गिरी गयी. वहीँ, वजीरगंज में खेत में काम कर रहे 50 साल के किसान मनोज कुमार सिंह की बिजली गिरने से मौत हो गयी.
अररिया में घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी. वहीँ, जमुई के चकाई में 15 साल की छात्रा रागिनी की मौत हो गई. जबकि मोकामा के टाल क्षेत्र में 10 मजदूर बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए हैं. जिनका इलाज जारी है.
25 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज शनिवार को भी सुबह से कई क्षेत्रों में तेज बारिश जो रही है. वहीं, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, पटना समेत 6 जिलों में हल्की बारिश हो रही है. रुक रुक के फ़ुहाड़े पड़ रही है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही बारिश के साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि की सम्भवना है.
किन राज्यों में बारिश की चेतावनी
इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छ्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और ओड़िशा में गरज-चमक, आंधी-तूफान, बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टी की चेतावनी जारी की है.
