बिहार के टीचर्स के लिए गुड न्यूज! अप्रैल से शुरू होगा प्रमोशन, सैलरी को लेकर भी बड़ा फैसला

Teacher Promotion
X
इमेज- NPG
Bihar Teacher Promotion News: बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है. शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ़ कर दिया है. अप्रैल से शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. साथ ही 4 मार्च को होली का त्यौहार है. ऐसे में शिक्षकों को फरवरी का वेतन होली से पहले ही दे दिया जाएगा.

Bihar Teacher Promotion News: 27 फरवरी 2026, बिहार सरकार एक के बाद एक शिक्षकों को खुशखबरी दी है. एक तरफ शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान परिषद में शिक्षकों के रविवार और सार्वजनिक अवकाश को आकस्मिक अवकाश में नही जोड़ने का ऐलान किया है. वहीं, उन्होने शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ़ कर दिया है. अप्रैल से शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. साथ ही फरवरी का वेतन भी होली से पहले आ जाएगा.

इस महीने से शुरु होगी प्रमोशन प्रक्रिया

शिक्षा विभाग की तैयारी के मुताबिक, प्रदेश के शिक्षक काफी से समय से प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे थे. जो अब खत्म हो गया है. शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वित्तीय वर्ष ख़त्म होने के बाद अप्रैल माह से यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

किन टीचर्स को मिलेगा प्रमोशन

प्रमोशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का ध्यान रखा जायेगा. टीचर का प्रमोशन सेवा अवधि, योग्यता और विभागीय नियमों के आधार पर किया जाएगा. साथ ही प्राइमरी और मिडियम लेवल समेत सभी कैटेगरी के शिक्षकों का प्रमोशन होगा.

शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

बता दें, विधान सभा सदन में एमएलसी प्रोफेसर संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को प्रमोशन नहीं मिलने का का मुद्दा उठाया था. जिसके बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधान परिषद में घोषणा की है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, वित्तीय वर्ष 2025-26 के खत्म होने के बाद शिक्षकों की प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

होली के पहले आएगा वेतन

वेतन को लेकर वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 4 मार्च को होली का त्यौहार है. ऐसे में राज्य के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को फरवरी का वेतन होली से पहले ही दे दिया जाए. ताकि त्यौहार में किसी भी कर्मचारी को आर्थिक समस्या न हो. इससे करीब 5.85 लाख से ज्यादा शिक्षक और हेडमास्टर 7.5 लाख कर्मचारी को राहत मिली है

Tags

Next Story