Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Farmer Registry 2026 : किसानों को बड़ी राहत : अब इतने तारीख तक करा सकेंगे फार्मर रजिस्ट्री

Bihar Farmer Registry : बिहार में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान की आखरी डेट बढ़ा दी गई है. अब किसान 11 फरवरी तक फ्री में फार्मर आईडी बनवा सकते हैं. इस डिजिटल आईडी के बन जाने से किसानों को फसल बीमा, खेती के लिए लोन और सरकारी स्कीमों का पैसा बिना किसी परेशानी के सीधा मिल सकेगा.

Bihar Farmer Registry 2026 : किसानों को बड़ी राहत : अब इतने तारीख तक करा सकेंगे फार्मर रजिस्ट्री
X

Bihar Farmer Registry 2026 : किसानों को बड़ी राहत : अब इतने तारीख तक करा सकेंगे फार्मर रजिस्ट्री

By Uma Verma

Bihar Farmer Registry 2026 : पटना : बिहार के किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान का तीसरा दौर चल रहा है. किसानों की सहूलियत को देखते हुए सरकार ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब जो किसान छूट गए थे वो 11 फरवरी तक अपना नाम दर्ज करा सकते हैं पूरे बिहार में यह काम जोर-शोर से चल रहा है ताकि प्रदेश के सभी किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिले.

कैसे कराएं पंजीकरण

सबसे अच्छी बात यह है कि इस रजिस्ट्री के लिए किसानों को एक भी रुपया नहीं देना होगा यह बिलकुल फ्री हैं. आप अपने पास के सीएससी या वसुधा केंद्र पर जाकर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं आम तौर पर इसके लिए जो 15 रुपये की फीस लगती थी वह भी इस बार नहीं लिया जा रहा है इसका पूरा खर्चा सरकार खुद उठा रही है ताकि किसानों पर कोई बोझ न बढ़े.

घर बैठे खुद करें रजिस्ट्रेशन

अपनी डिजिटल आईडी बनवाने के लिए किसान भाइयों के पास आधार कार्ड, चालू मोबाइल नंबर और जमीन की जमाबंदी रसीद होना जरूरी है. मदद के लिए आप अपने गांव के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या राजस्व कर्मचारी से मिल सकते हैं इसके अलावा, जो किसान इंटरनेट चलाना जानते हैं, वे सीधे फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर खुद भी अपनी आईडी जनरेट कर सकते हैं.

रजिस्ट्री कराने के बड़े फायदे

फार्मर आईडी बन जाने के बाद किसानों की सारी मुश्किलें आसान हो जाएंगी. इससे फसल बीमा, खेती के लिए सस्ता लोन और सरकारी सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आएगा साथ ही, अगर फसल को नुकसान होता है, तो उसका मुआवजा भी बिना किसी देरी के मिल सकेगा सबसे बड़ी राहत यह होगी कि अब आपको छोटी-छोटी मदद के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे यह आईडी आपकी पक्की पहचान बन जाएगी.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story