Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में फिर नीतीश सरकार? इतने एग्जिट पोल में NDA को बढ़त, जानें महागठबंधन के लिए क्या मिल रहे संकेत!

Bihar Exit Poll 2025: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत के आसार मिल रहे हैं, वही महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है । नीतीश कुमार जनता की पहली पसंद बने। नतीजे 14 नवंबर को।

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में फिर नीतीश सरकार? इतने एग्जिट पोल में NDA को बढ़त, जानें महागठबंधन के लिए क्या मिल रहे संकेत!
X
By Ragib Asim

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल नतीजों में एनडीए गठबंधन को एक बार फिर बढ़त मिलती दिख रही है। रिकॉर्ड 67.14% वोटिंग के बाद जारी सर्वे आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार वापसी कर सकती है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है।

एग्जिट पोल में क्या कह रहे हैं आंकड़े

एजेंसी / सर्वे NDA सीटें महागठबंधन सीटें अन्य

MATRIZE-IANS 147–167 70–90 2–6
Chanakya Strategies 130–138 100–108 0–4
Poll Diary 184–209 34–49 0–3
India TV–CNX (पहला चरण) 153–164 76–87 0–5
Lokmat Exit Survey 135–145 95–105 2–4

नीतीश कुमार बने ‘फर्स्ट चॉइस’

MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक 46% लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा देखना चाहते हैं। तेजस्वी यादव को 15% समर्थन मिला है। चिराग पासवान और प्रशांत किशोर (जन सुराज) को 8-8% लोगों ने पसंद किया है। सम्राट चौधरी को 4% लोगों ने सीएम की पहली पसंद बताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नीतीश कुमार की स्थिर नेतृत्व वाली छवि और महिलाओं–EBC वोट बैंक में पकड़ एनडीए के लिए बड़ा फैक्टर बन सकती है।

बिहार में दो चरणों में हुआ मतदान

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए इस बार चुनाव दो चरणों में हुए:

पहला चरण: 6 नवंबर को 121 सीटों पर (65.07% मतदान)
दूसरा चरण: 11 नवंबर को 122 सीटों पर (67.14% मतदान)

अब मतगणना 14 नवंबर को होगी, जब यह साफ होगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया।

जनसुराज और AIMIM का प्रभाव

एग्जिट पोल्स में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 1–3 सीटों तक सीमित बताया गया है। हालांकि सीमांचल और मिथिलांचल की कुछ सीटों पर इनके वोट कटवा फैक्टर से महागठबंधन को नुकसान की संभावना जताई गई है।

युवाओं और महिलाओं की भूमिका

इस बार युवा और महिला मतदाताओं ने रिकॉर्ड भागीदारी दिखाई। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से 3% ज्यादा रहा। एनडीए को इस वर्ग में पारंपरिक बढ़त मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मतगणना और संभावित परिणाम

अब सभी की निगाहें 14 नवंबर की मतगणना पर हैं। अगर एग्जिट पोल्स सही साबित होते हैं तो बिहार में नीतीश कुमार लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं महागठबंधन के लिए यह नतीजे बड़ा झटका साबित होंगे खासकर तेजस्वी यादव की रणनीति पर सवाल उठेंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story