Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Electricity Theft News : बिजली चोरों की अब खैर नहीं, गूगल अर्थ से होगी छापेमारी, सैटेलाइट बताएगा कौन उड़ा रहा है मुफ्त की बिजली, पढ़े पूरी खबर 

Bihar Electricity Theft News : बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नया रास्ता अपनाया है उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी गूगल अर्थ एप और स्मार्ट प्रीपेड मीटर के माध्यम से बिजली चोरी पकड़ी जाएगी. नई तकनीक से अब जीरो बिजली बिल वालों को सीधे सिस्टम से पहचान लिए जाएंगे 

Bihar Electricity Theft News : बिजली चोरों की अब खैर नहीं, गूगल अर्थ से होगी छापेमारी, सैटेलाइट बताएगा कौन उड़ा रहा है मुफ्त की बिजली, पढ़े पूरी खबर 
X

Bihar Electricity Theft News : बिजली चोरों की अब खैर नहीं, गूगल अर्थ से होगी छापेमारी, सैटेलाइट बताएगा कौन उड़ा रहा है मुफ्त की बिजली, पढ़े पूरी खबर 

By Uma Verma

Bihar Electricity Theft News : बिहार : उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए गूगल अर्थ और स्मार्ट प्रीपेड मीटर का उपयोग शुरू हो गया हैं. अब बिजली चोरी करने वालो की पहचान नए सिस्टम से आसानी से किया जा सकेगा कि कब कहा किस घर में बिजली चोरी हो रही हैं इसका पता नई तकनीक सैटेलाइट और डिजिटल मैप बड़ी आसानी से कर लेगा.

कहां हो रही चोरी ऐसे चलेगा पता

अब बिजली विभाग को सिर्फ लाइनमैन या मैसेजिंग सिस्टम पर डिपेंट नहीं रहना पड़ेगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर से मिलने वाला डाटा खुद बिजली चोरी करने वालों की पहचान करेगा जिन घरों में जीरो यूनिट या बहुत कम बिजली खपत दिखेगी वो सीधे रडार पर आ जाएंगे ऐसे मामलों में सीधे-सीधे पता चल जाएगा कि मीटर से छेड़छाड़ हुई है या कोई अवैध कनेक्शन से बिजली उपयोग की जा रही है.

इस नई तकनीक की सबसे खास विशेषता जूनियर इंजीनियरों का मोबाइल फोन है उनके फोन में एक खास App इंस्टॉल किया जाएगा, जिसमें कंज्यूमर ID डालते ही उपयोगकर्ता की सटीक लोकेशन की जानकारी सामने आ जाएगी. स्मार्ट मीटर में लगे चिप के माध्यम से घर की पहचान होगी और गूगल अर्थ AAP पर उस मकान के ऊपर लाल निशान बना दिखाई देगा. जो यह बताएगा कि यहां बिजली चोरी हो सकती हैं.

लाल निशान पर छापेमारी

गूगल अर्थ App पर जिस घर के सामने लाल कलर से बने निशान मिलेंगे उन घरों की सूची बनाकर विभाग खास छापेमारी टीम भेजेगा. मौके पर जांच में अगर बिजली चोरी पकड़ी जाती है तो तत्काल कानूनी करवाई शुरू की जाएगी और FIR दर्ज कराई जाएगी. अधिकारियों का मानना है कि इससे एक्शन ज्यादा फ़ास्ट सटीक और असरदार होगा.

गूगल अर्थ APP से पहले उन इलाकों की पहचान की जाएगी जहां चोरी की संभावना ज्यादा है इन क्षेत्रों में खास तौर से नजर रखी जाएगी. पूरा डाटा विभाग के पास मौजूद रहेगा, इससे तुरंत पता चल जाएगा कि कौन सही बिजली इस्तेमाल कर रहा है और कौन चोरी कर रहा है.

बिजली चोरी करने वालों को कड़ी चेतावनी

बिजली विभाग के इंजीनियर पंकज राजेश ने साफ कहा है कि अब बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर के माध्यम से हर हरकत पर विभाग की नजर बनी हुई है उन्होंने चेतावनी दी हैं कि आज के डिजिटल जमाने में चोरी करने वाले खुद अपनी चोरी के सबूत दे रहे हैं.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story