Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 VIP सीटों पर सियासी जंग, तेजस्वी-सम्राट में कांटे की टक्कर, जानिए कितने कैबिनेट मंत्रियों की किस्मत लगी हैं दांव पर?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी। तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल जैसे दिग्गज मैदान में हैं।

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 VIP सीटों पर सियासी जंग, तेजस्वी-सम्राट में कांटे की टक्कर, जानिए कितने कैबिनेट मंत्रियों की किस्मत लगी हैं दांव पर?
X
By Ragib Asim

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम थम गया। अब 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल चेहरे शामिल हैं। इस फेज में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जैसे ज़िले शामिल हैं।

नीतीश कैबिनेट के 16 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

पहले चरण की वोटिंग नीतीश सरकार के कई दिग्गजों के लिए अग्निपरीक्षा जैसी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 16 मंत्री इस चरण में मैदान में हैं, जिनमें 11 बीजेपी और 5 जेडीयू के हैं। बीजेपी की तरफ से मंगल पांडे, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संजय सरावगी जैसे मंत्री शामिल हैं। वहीं जेडीयू के श्रवण कुमार, विजय चौधरी और मदन सहनी अपनी साख बचाने में जुटे हैं।

10 वीआईपी सीटों पर हाई-वोल्टेज मुकाबले

तारापुर सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सीधी भिड़ंत आरजेडी के अरुण कुमार साह से है। राघोपुर में तेजस्वी यादव तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके सामने एनडीए के सतीश यादव हैं। मोकामा में अनंत सिंह और आरजेडी की वीणा देवी के बीच बाहुबली टक्कर है।

अलीनगर में बीजेपी ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर पर दांव लगाया है, जबकि छपरा सीट पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव मैदान में हैं। लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लगातार तीसरी बार चुनावी रण में हैं।

महुआ में तेज प्रताप यादव परिवार से अलग होकर किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि बांकीपुर और दरभंगा शहरी में नितिन नवीन और संजय सरावगी अपनी सीट बचाने की कोशिश में हैं।

किस दल के कितने उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में एनडीए की ओर से जेडीयू के 57, बीजेपी के 48, लोजपा (रामविलास) के 13 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के 71, कांग्रेस के 24 और वाम दलों के 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने 118 उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है।

सियासी तापमान तेज, नतीजों से तय होगी दिशा

पहले चरण की सीटें उत्तर बिहार से लेकर मगध तक का सियासी मिज़ाज तय करती हैं। यहां का परिणाम आने वाले चरणों के लिए लहर बना सकता है। तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार दोनों के लिए यह फेज़ अहम है एक के लिए सत्ता की वापसी की उम्मीद, दूसरे के लिए साख बचाने की चुनौती।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story