Begin typing your search above and press return to search.

NDA Survey Bihar Election 2025: NDA-महागठबंधन में कांटे की टक्कर! नीतीश अब भी सबसे पसंदीदा CM, प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर?

Bihar Assembly Election 2025 Survey: NDA को मामूली बढ़त, नीतीश कुमार की लोकप्रियता बरकरार। महागठबंधन और जन सुराज पार्टी के बीच वोट शेयर में केवल 1 प्रतिशत का फर्क।

NDA Survey Bihar Election 2025: NDA-महागठबंधन में कांटे की टक्कर! नीतीश अब भी सबसे पसंदीदा CM, प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर?
X
By Ragib Asim

NDA Survey Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हवा का रुख तेजी से बदल रहा है। NDA के एक नए आंतरिक सर्वे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है सर्वे के मुताबिक, सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) और विपक्षी गठबंधन (महागठबंधन) के बीच मुकाबला बेहद करीबी है। दोनों गठबंधनों के वोट शेयर में महज 1 प्रतिशत का अंतर बताया गया है।

एनडीए को मामूली बढ़त, नीतीश अब भी लोकप्रिय

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए द्वारा कराए गए इस सर्वे में NDA को लगभग 130 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 2020 के चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिली थीं, यानी इस बार हल्की बढ़त मिल सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता अब भी बरकरार है सर्वे में शामिल 65 प्रतिशत लोगों ने नीतीश को अपनी पहली पसंद बताया। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को करीब 9% वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
नीतीश के खिलाफ नहीं दिखी एंटी-इंकम्बेंसी
सर्वे में दावा किया गया है कि 18 साल से सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश कुमार के खिलाफ कोई बड़ी नाराजगी नहीं है। ग्रामीण इलाकों में उनकी योजनाओं खासकर ‘जीविका दीदी’ ने मजबूत जनाधार बनाया है।

विपक्षी गठबंधन की स्थिति

विपक्षी महागठबंधन को सर्वे में 102–107 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य दलों को 2–3 सीटें मिल सकती हैं। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि यह तस्वीर 2020 जैसी हो सकती है जब चिराग पासवान की LJP ने सिर्फ एक सीट ही जीती थी, लेकिन जेडीयू उम्मीदवारों को कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया था।

प्रशांत किशोर बनेगे थर्ड फैक्टर

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार के राजनीतिक समीकरणों में नया बदलाव ला सकती है। करीब 9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जन सुराज कई सीटों पर स्पॉइलर या किंगमेकर दोनों की भूमिका निभा सकती है।

क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि ऐसे सर्वे राजनीतिक झुकाव वाले होते हैं, इसलिए इन्हें नतीजों की भविष्यवाणी नहीं बल्कि मतदाता के मूड का संकेत मानना चाहिए। जातीय समीकरण और उम्मीदवार का चयन दोनों ही इस बार Decisive भूमिका निभाएंगे।

संभावित नतीजे का अनुमान

सर्वे के मुताबिक:
एनडीए: 128–132 सीटें
महागठबंधन: 102–107 सीटें
जन सुराज और अन्य: 3–5 सीटें
चुनावी पंडित मानते हैं कि अगर प्रशांत किशोर का वोट शेयर वाकई 9 प्रतिशत के आसपास रहा, तो बिहार का यह चुनाव विकास बनाम वादा, अनुभव बनाम नई सोच और जातीय समीकरण बनाम व्यक्तिगत छवि के बीच सिमट सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story