Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Election 2025 Date LIVE: 2 चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान, पहला फेस 6 नवंबर, दूसरा फेस 11 नवंबर, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

Bihar Election 2025 LIVE: NPG News: बिहार में चुनावी बिगुल बजने ही वाला है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) आज 6 अक्टूबर 2025, शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन (Vigyan Bhawan) में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है।

Bihar Election 2025 Date LIVE: कुछ देर में बजेगा बिहार में चुनावी बिगुल, आज शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा तारीखों का ऐलान!
X
By Ragib Asim

Bihar Election 2025 LIVE: NPG News: चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर) को बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में मतदान होगा। इसके बाद 14 नवंबर को मतों की गणना की जाएगी।

बिहार चुनाव की तारीखों से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए NPG News के इसी लाइव फीड पर...


Live Updates

  • 6 Oct 2025 4:19 PM IST

    CEC ने पेश किया बिहार में विधानसभा का चुनावी लेखा जोखा 

    राज्य में कुल 243 सीटें

    सामान्य सीट -203

    एसटी सीट - 02

    एससी सीट - 38

  • 6 Oct 2025 4:18 PM IST

    बिहार में एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "... एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।"

  • 6 Oct 2025 4:16 PM IST

  • 6 Oct 2025 4:14 PM IST

    एसआईआर के बाद कितनी बदली मतदाता सूची?

    आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR करवाया गया। इसमें नए सिरे से बिहार में मतदाताओं की गणना की गई। यह प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी जिसकी अंतिम सूची 30 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। 30 सितंबर 2025 को आई इस सूची के अनुसार बिहार में कुल 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत है। 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। 

  • 6 Oct 2025 4:11 PM IST

    चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा- बिहार की पावन भूमि पर पांच वर्षों के बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा है। जैसा कि आप सबको पता है चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और यह अपनी जिम्मेदारी दो चरणों में निभाती है। पहला चरण- मतदाता सूची बनाना और दूसरा चरण- चुनाव कराना। जून 2025 से शुरू हुए एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ। एक अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हुई और सभी राजनीतिक दलों को दी गई। एक सितंबर तक दावों और आपत्ति का समय रहा। इसमें राजनीतिक दल, बूथ एजेंट्स और नागरिकों को भरपूर समय दिया गया। उसके बाद पात्रता का परीक्षण हुआ और 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित हुई। अभी भी उसमें कोई अधिकारियों से गलती रह गई हो तो जिलाधिकारी के पास अपील डाली जा सकती है। किसी का नाम छूट गया हो तो नामांकन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकता है।

  • 6 Oct 2025 4:10 PM IST

    एसआईआर के बाद कितनी बदली मतदाता सूची?

    आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर करवाया गया। इसमें नए सिरे से बिहार में मतदाताओं की गणना की गई। यह प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी जिसकी अंतिम सूची 30 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। 30 सितंबर 2025 को आई इस सूची के अनुसार बिहार में कुल 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत है। 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। 

  • 6 Oct 2025 4:06 PM IST

    Bihar Chunav 2025 LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त मंच पर पहुंचे. चुनाव आयोग की ब्रीफिंग शुरू

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त मंच पर पहुंचे. चुनाव आयोग की ब्रीफिंग शुरू.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story