Bihar Dairy Project 2026 : अब हर गाँव में बनेगी दुग्ध समिति, पंचायतों में खुलेंगे सुधा पार्लर; पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई, जानें सरकार का नया प्लान 

Bihar Dairy Project 2026 : अब हर गाँव में बनेगी दुग्ध समिति, पंचायतों में खुलेंगे सुधा पार्लर; पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई, जानें सरकार का नया प्लान 
X

Bihar Dairy Project 2026 : अब हर गाँव में बनेगी दुग्ध समिति, पंचायतों में खुलेंगे सुधा पार्लर; पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई, जानें सरकार का नया प्लान 

Bihar News : नीतीश सरकार ने खास प्लान तैयार किया हैं बिहार में अब पशुपालकों की कमाई बढ़ने वाली है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन करने का एलान किया हैं जिसका फायदा पशुपालकों को मिलेगा.

Bihar Dairy Project 2026 : बिहार : बिहार में पशुपालन का काम करने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश में दूध की उपलब्धता बढ़ाने और पशुपालकों का इनकम सुधारने नीतीश सरकार ने विशेष प्लान बनाया है. सीएम ने आज शनिवार को एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, सात निश्चय-3 योजना के तहत सरकार अब हर गाँव में डेयरी उद्योग के लिए समितियाँ बनाएगी, ताकि डेयरी कारोबार को बढ़ाकर खेती-किसानी के साथ-साथ राज्य को खुशहाल बनाया जा सके.

पशुपालकों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा

सीएम ने यह भी लिखा, दुग्ध उत्पादन समिति के गठन से पशुपालकों को दूध का सही दाम मिल सकेगा प्रदेश के कुल 39073 गांवों में से 25593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन पहले ही किया जा चुका है. बाकी बचे गांवों में अगले 2 सालों के भीतर दुग्ध उत्पादन समितियों के गठन का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया गया है. इससे पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में दूध की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी.

खुलेगा सुधा दूध बिक्री केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, विजन-2 के तहत राज्य के सभी ब्लॉक में सुधा दूध बिक्री केंद्रों की स्थापना पहले की जा चुकी है. अब विजन-3 के अंदर राज्य की सभी पंचायतों में भी सुधा दूध बिक्री केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया गया है. अभी राज्य की कुल 8053 पंचायतों में से सिर्फ 100 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र स्थापित हुए हैं. बाकी बचे सभी 7953 पंचायतों में साल 2026-27 के आखरी तक सुधा दूध बिक्री केंद्र खोलने का आदेश दिया गया है.

प्रदेश की पंचायतों में खुलने वाले नए सुधा दूध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभ लेने वाली जीविका दीदियों को बांटने का निर्देश दिया गया है इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को नए काम धंधे के साथ आर्थिक स्थति सुधारने का मौका मिलेगा.

गाँव के लोगों को होगा लाभ

प्रदेश में डेयरी व्यवसाय आगे बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में अपने गांव में ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे जिससे उनकी इनकम बढ़ेगी साथ ही लोगों के लिए दूध और दूध से बने चीजो की उपलब्धता भी बढ़ेगी इससे गाँववालो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

Tags

Next Story