Bihar Crime News: मासूम बच्ची की कुएं से मिली लाश, काला जादू के चलते हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मासूम बच्ची की कुएं से मिली लाश, काला जादू के चलते हत्या की आशंका
X
Bihar Crime News: बिहार के राजधानी पटना से एक गांव में कुएं से गुमशुदा बच्ची का शव बरामद किया गया है. बच्ची का शव मिलने से मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Bihar Crime News: पटना: बिहार के राजधानी पटना के एक गांव में कुएं से गुमशुदा बच्ची का शव बरामद किया गया है. बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. 8 वर्षीय मृतक बच्ची एक दिन पहले से लापता थी. यह मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव का है. स्थानीय निवसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी . सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जाँच के लिए डॉग स्कॉयड की टीम भी पहुंची। बताया जा रहा है बच्ची गुरुवार से लापता थी. लापता होने के बाद से ही बच्ची की तलाश जारी थी.

जानकारी की मुताबिक बच्ची गुरुवार शाम खेलने निकली थी तब से ही लापता थी. मृत बच्ची का नाम प्रिया उर्फ शीशा कुमारी है जिसकी उम्र 8 साल है. बच्ची लापता होने के बाद परिजनों में आसपास बच्ची की तलाश की लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने दीदारगंज थाना में बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. छानबीन के दौरान खेत के कुएं से बच्ची का शव बरामद किया. जिसके बाद पुलिस टीम की मदद से बच्ची का शव कुएं से निकला गया. बच्ची का शव करीब 30 फिट गहरे कुएं से बरामद किया गया है.आपको बता दें बच्ची के गले में माला पहनाया हुआ मिला साथ ही घटना स्थल पर दारू और गुलाल की पैकेट मिली है. जिससे तंत्र - मंत्र या काला जादू के चलते बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Tags

Next Story