Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Crime News Hindi: बिहार में अपराधी बेलगाम, पुलिस पर हमले का सिलसिला जारी, मुंगेर में 'डायल-112' टीम पर पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल; 24 गिरफ्तार!

Bihar Crime News Hindi: मुंगेर, बिहार: बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंगेर जिले में पुलिस की इमरजेंसी सेवा 'डायल-112' की टीम पर ग्रामीणों ने एक बार फिर पथराव और हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Bihar Crime News Hindi: बिहार में अपराधी बेलगाम, पुलिस पर हमले का सिलसिला जारी, मुंगेर में डायल-112 टीम पर पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल; 24 गिरफ्तार!
X
By Ragib Asim

Bihar Crime News Hindi: मुंगेर, बिहार: बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंगेर जिले में पुलिस की इमरजेंसी सेवा 'डायल-112' की टीम पर ग्रामीणों ने एक बार फिर पथराव और हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मंगलवार (18 मार्च) को बताया कि इस मामले में 28 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार रात को ही 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को खड़गपुर थाने को 'डायल-112' के माध्यम से सूचना मिली कि फसियाबाद गांव के ग्रामीणों ने दो लोगों को बंधक बना लिया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि सामुदायिक भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं इकट्ठा थे। भवन के अंदर दो लोगों को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि फसियाबाद गांव के गोविंद कुमार अपने छोटे भाई अंकुश कुमार को शौच कराने बाहर ले जा रहे थे, तभी सामुदायिक भवन के पास हथियार लिए मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने गोविंद का मोबाइल छीन लिया और उनके साथ मारपीट की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने विक्की कुमार और संजेश कुमार को बंधक बना लिया।

पुलिस टीम पर हमला

पुलिस ने उग्र भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। जब पुलिस ने बंधक बनाए गए दोनों व्यक्तियों को थाने ले जाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें खड़गपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इससे पहले 14 मार्च को मुंगेर जिले में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गए ASI संतोष कुमार सिंह पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई। ASI सिंह भी 'डायल-112' से जुड़े हुए थे।

विपक्ष हुआ हमलावर

बिहार में पुलिसकर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। नीतीश कुमार के शासनकाल में 60,000 हत्याएं और 25,000 बलात्कार हुए हैं। पुलिसकर्मियों की हत्या और पिटाई का सिलसिला जारी है, लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story