Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Congress First Candidate List 2025: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, युवाओं पर लगाया दांव, पुराने चेहरों को भी मौका

Bihar Congress First List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। वजीरगंज में पिता को टिकट, नीतू सिंह, शकील अहमद खान और अजीत शर्मा शामिल।

Bihar Congress First Candidate List 2025: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, युवाओं पर लगाया दांव, पुराने चेहरों को भी मौका
X
By Ragib Asim

Bihar Congress First Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी इस सूची में कुल 48 नाम शामिल हैं। महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन कांग्रेस, राजद और वामदलों ने अपने-अपने स्तर पर प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की पहली सूची में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान और अजीत शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पार्टी ने खगड़िया से मौजूदा विधायक का टिकट काटकर डॉ. चंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट के प्रमुख नाम

कुटुंबा (अ.जा.) – राजेश राम
कदवा – शकील अहमद खान
मुजफ्फरपुर – बिजेंद्र चौधरी
रोसड़ा (अ.जा.) – ब्रज किशोर रवि
भागलपुर – अजीत शर्मा
युवाओं पर भरोसा दिखाते हुए पार्टी ने पटना साहिब से शशांत शेखर (IIT, IIM ग्रेजुएट) और बथनाहा (अ.जा.) से 25 वर्षीय इंजीनियर नवीन कुमार को टिकट दिया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट: 48 उम्मीदवारों के नाम

बगहा – जयेश मंगल सिंह
नौतन – अमित गिरी
चनपटिया – अभिषेक रंजन
बेतिया – वासी अहमद
रक्सौल – श्याम बिहारी प्रसाद
गोविंदगंज – शशि भूषण राय (गप्पू राय)
रीगा – अमित कुमार सिंह टुन्ना
बथनाहा (अ.जा.) – इंजीनियर नवीन कुमार
बेनीपट्टी – नलिनी रंजन झा
फुलपरास – सुभोध मंडल
फोर्ब्सगंज – मनोज विश्वस
बहादुरगंज – प्रो. मसवार आलम
कदवा – शकील अहमद खान
मनीहारी (अ.ज.जा.) – मनोहर प्रसाद सिंह
कोढ़ा (अ.जा.) – पूनम पासवान
सोनबरसा (अ.जा.) – सरिता देवी
बेनीपुर – मिथिलेश कुमार चौधरी
सकरा (अ.जा.) – उमेश राम
मुजफ्फरपुर – बिजेंद्र चौधरी
गोपालगंज – ओम प्रकाश गर्ग
कुचायकोट – हरिनारायण कुशवाह
लालगंज – आदित्य कुमार राजा
वैशाली – इंजीनियर संजीव सिंह
राजा पाकर (अ.जा.) – प्रतिमा कुमारी
रोसड़ा (अ.जा.) – ब्रज किशोर रवि
बछवाड़ा – शिव प्रकाश गरीब दास
बेगूसराय – अमिता भूषण
खगड़िया – डॉ. चंदन यादव
बेलदौर – मिथिलेश कुमार निषाद
भागलपुर – अजीत शर्मा
सुल्तानगंज – लालन यादव
अमरपुर – जितेंद्र सिंह
लखीसराय – अमरेश कुमार (अनीश)
बारबिघा – त्रिशूलधारी सिंह
बिहार शरीफ – उमैर खान
नालंदा – कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”
हरनौत – अरुण कुमार बिंद
कुम्हरार – इन्द्रदीप चंद्रवंशी
पटना साहिब – शशांत शेखर
बिक्रम – अनिल कुमार सिंह
बक्सर – संजय कुमार तिवारी
राजपुर (अ.जा.) – विष्णुनाथ राम
चेनारी (अ.जा.) – मंगल राम
करगहर – संतोष मिश्रा
कुटुंबा (अ.जा.) – राजेश राम
औरंगाबाद – आनंद शंकर सिंह
वजीरगंज – अवधेश कुमार सिंह
हिसुआ – नीतू कुमारी

वजीरगंज में पिता ने बेटे की जगह टिकट पाया

कांग्रेस ने वजीरगंज सीट पर बड़ा बदलाव किया है। 2020 में उम्मीदवार रहे शशि शेखर सिंह का टिकट काटकर पार्टी ने उनके पिता अवधेश कुमार सिंह को टिकट दिया है। अवधेश कुमार सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं। वे 2015 में इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। 2020 में पार्टी ने बेटे को मौका दिया था, लेकिन वे हार गए थे। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शशि शेखर सिंह को सिंबल देने की बात पोस्ट की थी, जिसे बाद में हटा लिया गया।

भाजपा में जाने की इच्छा जताने वाली नीतू सिंह को फिर से टिकट

हिसुआ विधायक नीतू कुमारी को कांग्रेस ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है। कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी और कहा था कि यदि पार्टी टिकट देती है, तो वह शामिल हो जाएंगी। उनकी तस्वीर भाजपा नेताओं विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के साथ वायरल हुई थी।
2020 के चुनाव में नीतू कुमारी ने भाजपा के अनिल सिंह को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया था। उन्हें 94,930 वोट मिले थे जबकि अनिल सिंह को 77,839 वोट मिले थे। 2015 में वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और उन्हें 14,188 वोट मिले थे।

महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट की आशंका

महागठबंधन के कुछ घटक दलों ने भी उन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जहां से कांग्रेस ने नाम तय किए हैं। बछवाड़ा, बहादुरगंज और लालगंज जैसी सीटों पर महागठबंधन के अंदर फ्रेंडली फाइट की संभावना बन सकती है।उदाहरण के तौर पर बछवाड़ा से कांग्रेस ने गरीब दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि वाम दलों ने अवधेश राय को टिकट दिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story