Begin typing your search above and press return to search.

Bihar CM Nitish kumar resignation: 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा राज्यपाल को, आज शाम नौंवी बार सीएम पद का शपथ लेंगे नीतिश कुमार

Bihar CM Nitish kumar resignation: आखिरकार वही हुआ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ते हुए फिर से एनडीए से हाथ मिला लिया। अब से कुछ देर पहले उन्हें एनडीए विधायक दल का उन्हें नेता भी चुन लिया गया।

Bihar CM Nitish kumar resignation: 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा राज्यपाल को, आज शाम नौंवी बार सीएम पद का शपथ लेंगे नीतिश कुमार
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Bihar CM Nitish kumar resignation: पटना। बिहार के पिछले दो दिन से चल रहे सियासी हलचल का आज पटाक्षेप हो गया। मुख्यमंत्री ने महागठबंधन से संबंध तोड़ते हुए फिर से एनडीए में शामिल हो गए। उन्होंने आज सुबह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके दो घंटे के भीतर पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें नीतिश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

नेता चुने जाने के बाद नीतिश कुमार बीजेपी नेताओं के साथ राजभवन रवाना हुए। राजभवन में उन्होंने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। और जैसा कि नियम है, समर्थन पत्र मिलने के बाद राज्यपाल ने नीतिश कुमार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। पता चला है, नीतिश कुमार के शपथ ग्रहण के लिए शाम पांच बजे का टाईम तय किया गया है।

करीब डेढ़ हफ्ते से चल रही सियासी उठापटक के बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुन लिया। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story