Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Chunav 2025 Parinam Live Update: जात-पात की दीवारें टूटीः बिहार विधानसभा चुनाव में यादव बहुल इलाकों में भी महागठबंधन पिछड़ गया, यूपी के बाद बिहार में भी जातीय राजनीति का केंद्र ढहा

Bihar Chunav Result 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर यानी आज जारी होंगे। जानें कहां देखें बिहार चुनाव के लाइव रिजल्ट, सीट-वाइज मतगणना और आधिकारिक अपडेट। ECI results.eci.gov.in पर उपलब्ध रहेगा लाइव डेटा।

Bihar Chunav 2025 Parinam Live Update: जात-पात की दीवारें टूटीः बिहार विधानसभा चुनाव में यादव बहुल इलाकों में भी महागठबंधन पिछड़ गया, यूपी के बाद बिहार में भी जातीय राजनीति का केंद्र ढहा
X
By Ragib Asim

Bihar Chunav 2025 Parinam Live Streaming: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग 6 और 11 नवंबर को पूरी हो चुकी है। अब सबकी नजरें आज 14 नवंबर पर हैं, जब देशभर में मतगणना शुरू हो गई है। एग्जिट पोल में इस बार भी एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई गई है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता हुआ दिखा है। हालांकि एग्जिट पोल किसी भी तरह का अंतिम फैसला नहीं होते। असली नतीजे शुक्रवार यानी आज सामने आएंगे। ऐसे में सबसे सटीक और आधिकारिक परिणाम आप कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी NPG न्यूज़ दे रहा है।

Live Updates

  • 14 Nov 2025 10:44 AM IST

    NDA 182 सीटों पर और महागठबंधन 57 सीटों पर आगे.

  • 14 Nov 2025 10:34 AM IST

    2020 के विधानसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी से एलायंस न होने से सबसे अधिक नुकसान जेडीयू को हुआ था। जेडीयू को सिर्फ 43 सीटों से संतोष करना पड़ा था। 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में जेडीयू को 28 सीटों का नुकसान हुआ था। 2015 में जेडीयू को 71 सीटें मिली थी। इस बार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का हिस्सा बनी। इससे सबसे अधिक जेडीयू को फायदा हुआ। जेडीयू इस बार अभी तक के रुझानों में 73 सीटों पर आगे चल रही है। याने 2015 में जो जेडीयू की स्थिति थी, उसी पोजिशन में जेडीयू पहुंच गया है। बीजेपी की इस बार सीटों की जरूर बढ़ती मिलती दिखाई पड़ रही है। बीजेपी को रुझानों में 77 सी8 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है।

  • 14 Nov 2025 10:24 AM IST

    अलीनगर से बीजेपी की मैथिली ठाकुर आगे

  • 14 Nov 2025 10:06 AM IST

    बिहार विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक की स्थिति में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की ओर बढ़ रही है। जेडीयू अभी 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 70 और राजद 60 सीटों पर आगे है। एनडीए 163 सीटों पर आगे है तो महागठबंधन 76 सीटों पर। हालांकि, रुझानों में एनडीए की फिर से सरकार बनना निश्चित हो गया है।

  • 14 Nov 2025 9:48 AM IST

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग प्रारंभ हो गई है। रुझानों में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। पहले चरण में एनडीए 160 सीटों पर आगे चल रहा तो महागठबंधन 80 सीटों पर आगे है। खास बात यह है कि एग्जिट पोलों में एनडीए के जेडीयू को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने का अंदेशा जताया गया था। मगर बीजेपी जेडीयू से आगे निकल गई है। पहले चरण में बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही, जबकि जेडीयू 69 पर आगे है। वहीं महागठबंधन 80 सीटों पर आगे है।

  • 14 Nov 2025 9:44 AM IST

    शुरुवाती रुझानों में NDA को बढ़त

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story