Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Chunav Result: BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर, क्या बिहार को मिलेगा पहला BJP मुख्यमंत्री?

Bihar Result Live Update: बिहार चुनाव 2025 के रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। क्या बिहार को पहला BJP मुख्यमंत्री मिलेगा? जानें NDA, JDU, RJD और जन सुराज की ताजा स्थिति।

Bihar Chunav Result: BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर, क्या बिहार को मिलेगा पहला BJP मुख्यमंत्री?
X
By Ragib Asim

Bihar Result Live Update: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए भारी बढ़त बनाए हुए है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी इस बार गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, जबकि जेडीयू दूसरे स्थान पर है और आरजेडी तीसरे स्थान पर खिसकती दिख रही है।

BJP की बड़ी बढ़त: क्या बनाएगी अपना पहला CM?
नतीजों के रुझान साफ बताते हैं कि बीजेपी 70 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है और जेडीयू लगभग 60 के आसपास है। यानी बीजेपी पहली बार सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनने की ओर है। सवाल यह है कि क्या इतनी बढ़त के बाद पार्टी अपना मुख्यमंत्री बनाएगी या नीतीश कुमार के नेतृत्व को बरकरार रखेगी? एनडीए ने प्रचार के दौरान सीएम फेस घोषित नहीं किया था। अमित शाह ने कहा था कि निर्णय विधायक दल करेगा। विपक्ष लगातार सवाल करता रहा कि NDA का CM कौन होगा?
नीतीश कुमार को हटाना आसान नहीं, जानिए क्यों?
बीजेपी के भीतर यह समझ है कि जेडीयू को खोना राजनीतिक रूप से बड़ा नुकसान होगा। अगर बीजेपी नीतीश के नेतृत्व को चुनौती देती है तो:
जेडीयू महागठबंधन का विकल्प चुन सकती है
केंद्र में भी सत्ता संतुलन प्रभावित होगा
प्रदेश की सरकार अस्थिर हो सकती है
यही कारण है कि रुझानों में बढ़त के बावजूद BJP के लिए नीतीश को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाना फिलहाल आसान नहीं दिखता।
एनडीए की बढ़त महागठबंधन से क्यों आगे?
तेजस्वी यादव और महागठबंधन इस चुनाव में अपेक्षानुसार प्रदर्शन नहीं कर पाते दिख रहे हैं। रुझानों के आधार पर NDA 150 के आसपास सीटें छू सकता है। वहीँ महागठबंधन में RJD तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि कांग्रेस और वाम दल भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
PK की जन सुराज भी चर्चा में
जन सुराज पार्टी इस बार 238 सीटों पर लड़ी। रुझानों में तीन सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। चनपटिया सीट से मनीष कश्यप आगे चल रहे हैं।
अगले कुछ घंटों में तस्वीर साफ होगी
चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने की अपील की है। रात तक अंतिम नतीजे सामने आ जाएंगे।
Disclaimer
यह खबर 10:30 AM तक आए आधिकारिक रुझानों पर आधारित है। मतगणना जारी है और आंकड़ों में बदलाव संभव है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story