Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Chunav 2025: पहले चरण के मतदान का हुआ आग़ाज, 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाता कर रहे हैं फैसला, पढ़ें- कहां-कहां हो रहा मतदान?

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। 3.75 करोड़ मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे।

Bihar Chunav 2025: पहले चरण का मतदान का हुआ आग़ाज, 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाता कर रहे हैं फैसला, पढ़ें- कहां-कहां हो रहा मतदान?
X
By Ragib Asim

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदाता 1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले चरण में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तेज प्रताप यादव और खेसारी लाल यादव जैसे कई दिग्गजों की साख दांव पर है।

कहां-कहां हो रहा मतदान?

पहले चरण में जिन जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 45,324 सामान्य और 13 सहायक बूथों पर मतदान कराया जा रहा है।

सुरक्षा और निगरानी की सख्त व्यवस्था

राज्य के सभी 45,341 मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। 1,500 से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां और करीब 4.5 लाख सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर हैं। सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है, जिसकी मॉनिटरिंग पटना स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कंट्रोल रूम में होगी।

कितने मतदाता और उम्मीदवार

पहले चरण में 3.75 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे इनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122 महिलाएं भी हैं।

इन दिग्गज नेताओं का इम्तिहान

इस चरण में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), तेजस्वी यादव (राघोपुर), तेज प्रताप यादव (महुआ), मंगल पांडेय (सीवान) और खेसारी लाल यादव (छपरा) जैसे चर्चित उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 14 मंत्रियों की किस्मत भी आज ईवीएम में बंद होगी।

मुख्य मुकाबला

पहले चरण में एनडीए की ओर से जदयू 57, भाजपा 48, लोजपा (रा.) 14 और रालोमो 2 सीटों पर मैदान में है। महागठबंधन की तरफ से राजद 73, कांग्रेस 24, माले 14, भाकपा 5 और माकपा 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी 119 सीटों पर मैदान में है।

एनडीए बनाम महागठबंधन – प्रमुख वादे

एनडीए: एक करोड़ युवाओं को नौकरी, हर घर रोजगार, किसानों को ₹9,000 सम्मान निधि, महिलाओं को लखपति दीदी योजना।

महागठबंधन: हर परिवार से एक सरकारी नौकरी, महिलाओं को ₹2500 महीना, 200 यूनिट फ्री बिजली, जीविका कर्मियों की सेवा स्थायी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story