बिहार कैडर के 6 सीनियर IPS को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए इनके नाम और कहां होगी तैनाती

बिहार कैडर के 6 सीनियर IPS को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए इनके नाम और कहां होगी तैनाती
X

इमेज-एआई।

Bihar IPS : बिहार के 6 सीनियर आईपीएस अधिकारियों को केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इन अधिकारियों को आईजी या समकक्ष पोस्ट के लिए स्वीकृति मिली है। 2008 बैच के इन अधिकारियों ने बिहार में अहम पदों पर काम किया है। अब इनकी तैनाती केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में हो सकती है।

Bihar Cadre IPS Central Government Responsibility : केंद्र सरकार ने बिहार कैडर के 6 सीनियर आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चुन लिया है। इन अधिकारियों को केंद्र में पुलिस महानिरीक्षक (IG) या उसके समकक्ष तैनाती के लिए मंजूरी दी गई है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इन अधिकारियों के नाम पर मुहर लगाई है।

केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी पाने वाले ये छह आईपीएस अधिकारी 2008 बैच के हैं। इन्होंने बिहार के कई जिलों में एसपी और दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। कानून व्यवस्था संभालने और प्रशासनिक कामकाज में इनके प्रदर्शन को देखकर अब केंद्र सरकार ने इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

इन अधिकारियों का हुआ है चयन

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारियों में उपेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, विकास वर्मन, नताशा गुड़िया, किम और मनोजय कुमार शामिल हैं। उपेंद्र कुमार शर्मा बिहार के कई जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं‌। सत्यवीर सिंह सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित हैं। विकास वर्मन फील्ड और प्रशासन दोनों स्तर पर काम कर चुके हैं। महिला आईपीएस अधिकारियों में नताशा गुड़िया और किम शामिल हैं। दोनों राज्य में कई चुनौतीपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। मनोजय कुमार भी अपनी कार्यकुशलता और बेहतर सेवा रिकॉर्ड के लिए पहचाने जाते हैं।

देशभर से 68 IPS अधिकारी चयनित

केंद्र सरकार की सूची में अलग-अलग राज्यों और कैडर के कुल 68 आईपीएस अधिकारियों को IG या समकक्ष पद के लिए योग्य माना गया। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। इस प्रक्रिया में अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड और प्रशासनिक अनुभव का मूल्यांकन हुआ। बिहार कैडर के छह अधिकारियों ने भी मजबूत छवि और कामकाज की बदौलत जगह बनाई।

बिहार पुलिस विभाग में खुशी

इन अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चुने जाने पर बिहार पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आईपीएस अधिकारियों को बधाई दी। माना जा रहा कि जल्द इन अधिकारियों की तैनाती सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीबीआई, एनआईए, आईबी या अन्य सुरक्षा और प्रशासनिक विभागों में IG स्तर के पदों पर हो सकती है।

Tags

Next Story