Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Chunav 2025: कन्फर्म? इस महीने बजेगा बिहार में चुनावी बिगुल! फटाफट जानिए चुनाव और नतीजों से जुडी टाइम लाइन

Bihar Chunav 2025: सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर में छठ पूजा के बाद होंगे। तारीखों का ऐलान अक्टूबर में हो सकता है। जानें ताज़ा अपडेट।

Bihar Chunav 2025: कन्फर्म? इस महीने बजेगा बिहार में चुनावी बिगुल! फटाफट जानिए चुनाव और नतीजों से जुडी टाइम लाइन
X
By Ragib Asim

Bihar Assembly Election Date: बिहार की राजनीति (Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 Date) में अब चुनावी माहौल गरमाने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election Date) का बिगुल अक्टूबर में बज सकता है। बताया जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

  • नवंबर में हो सकता है मतदान

    सूत्रों के अनुसार, इस बार मतदान नवंबर में कराया जा सकता है साथ ही यह दो से तीन चरणों में पूरा होगा। अनुमान है कि छठ पूजा के बाद वोटिंग होगी। मतगणना 15 से 20 नवंबर के बीच कराए जाने की उम्मीद है। पूरा चुनावी कार्यक्रम 22 नवंबर की तय समय सीमा से पहले ही निपटा लिया जाएगा।

    अभी विधानसभा का हाल

    बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। मौजूदा समय में राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार है...
    • राष्ट्रीय जनता दल (RJD) – सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी
    • जेडीयू (JDU) – CM नीतीश कुमार की पार्टी
    • भारतीय जनता पार्टी (BJP) – NDA की प्रमुख ताकत
    • कांग्रेस और वामदल – महागठबंधन के सहयोगी
    हालांकि, कई सीटों पर उपचुनाव और दल बदल की वजह से समीकरण लगातार बदलते रहे हैं। यही वजह है कि सभी दल 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद एक्टिव हैं।
    मतदाता सूची को लेकर विवाद
    चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने हाल ही में 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी हैं। कांग्रेस का कहना है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं। वहीं, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी ने आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं किया।
    इसी तरह, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए 118 दावे और आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इन विवादों ने चुनावी तैयारी को और भी दिलचस्प बना दिया है।
    चुनावी माहौल गरम
    दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद राजनीतिक दल अपनी रैलियों और प्रचार अभियानों में और तेजी लाने वाले हैं। NDA हो या महागठबंधन, दोनों ही खेमों में रणनीतियां बन रही हैं। भाजपा और जेडीयू अपनी सरकार के कामकाज को जनता के बीच पेश करेंगे, जबकि RJD और कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।
    बिहार चुनाव 2025 सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला नहीं होगा, बल्कि यह तय करेगा कि राज्य की जनता किस पर अपना भरोसा जताती है। अभी से चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है और वोटर लिस्ट से लेकर सीटों के समीकरण तक हर चीज चर्चा में है। अब सबकी निगाहें अक्टूबर पर टिकीं हैं, जब चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा और बिहार की सियासत की असली जंग शुरू होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story