Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Assembly Election 2025: MY फेल: मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर एनडीए को भारी बढ़त, बिहार में नहीं चल पाया मुस्लिम-यादव समीकरण

Bihar Assembly Election: बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय माना जा रहा है। मतगणना के दौरान जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें एनडीए को 185 और महागठबंधन को 54 सीटों पर बढ़त मिलते दिखाई दे रही है। बिहार विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर एनडीए को आश्चर्यजनक ढंग से भारी बढ़त मिलते दिखाई दे रही है।

Bihar Assembly Election 2025: MY फेल: मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर एनडीए को भारी बढ़त, बिहार में नहीं चल पाया मुस्लिम-यादव समीकरण
X
By Radhakishan Sharma

Bihar Assembly Election: बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय माना जा रहा है। मतगणना के दौरान जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें एनडीए को 185 और महागठबंधन को 54 सीटों पर बढ़त मिलते दिखाई दे रही है। बिहार विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर एनडीए को आश्चर्यजनक ढंग से भारी बढ़त मिलते दिखाई दे रही है। बिहार में 55 मुस्लिम बाहुल्य सीटें हैं। मतगणना के प्रारंभिक रुझान में 42 सीटों पर एनडीए और 11 सीटों पर महागठबंधन के पक्ष में जाते दिखाई दे रही है। राजनीतक प्रेक्षक और पंडित इसे बिहार में एक बड़े परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं। मुस्लिम यादव समीकरण जो अब तक महागठबंधन के पक्ष में जाता था, इस बार यह समीकरण टूट गया है। एनडीए के पक्ष में रूझान सामने आ रहा है।

बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय माना जा रहा है। मतगणना के दौरान जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें एनडीए को 185 और महागठबंधन को 54 सीटों पर बढ़त मिलते दिखाई दे रही है। बिहार विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर एनडीए को आश्चर्यजनक ढंग से भारी बढ़त मिलते दिखाई दे रही है। बिहार में 55 मुस्लिम बाहुल्य सीटें हैं। मतगणना के प्रारंभिक रुझान में 42 सीटों पर एनडीए और 11 सीटों पर महागठबंधन के पक्ष में जाते दिखाई दे रही है। राजनीतक प्रेक्षक और पंडित इसे बिहार में एक बड़े परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं। मुस्लिम यादव समीकरण जो अब तक महागठबंधन के पक्ष में जाता था,इस बार यह समीकरण टूट गया है। एनडीए के पक्ष में रूझान सामने आ रहा है।

किशनगंज में एनडीएम को 34 प्रतिशत मुस्लमानों का वोट मिल रहा है। इसे एक बड़े समीकरण के रूप में देखा जा रहा है। नीतीश का चेहरा सामने रहने को इसे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में एनडीए का वोट प्रतिशत काफी तेजी के साथ बढ़ते दिखाई दे रहा है। बिहार विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य 55 सीटें हैं। मौजूदा चुनाव में वोटों की गिनती में जो रुझान सामने आ रहा है उसमें 42 सीटें एनडीए को जाते दिखाई रही है। महागठबंधन को मात्र 11 सीटें मिलते दिखाई रही है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यादव समीकरण भी महागठबंधन के हाथ से छिटक गया है। इसे महागठबंधन के अलावा राजद के लिए राजनीतिक रूप से सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

जंगलराज का नैरेटिव फिर हुआ सेट

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एनडीए के स्टार प्रचारकों ने जंगलराज का नैरेटिव सेट किया था। यह नैरेटिव एक बार फिर सेट हो गया है।

लोकसभा चुनाव जीतने वोट मिले एनडीए को

मौजूदा चुनाव में एनडीए को लोकसभा चुनाव जीतने वोट मिलते दिखाई दे रहा है। आमतौर पर यही देखा जाता है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को जितना वोट मिलता था कि विधानसभा चुनाव में कम हो जाता था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव के दौर में जो वोट एनडीए ने हासिल किया,कमोबेश उतने ही वोट विधानसभा चुनाव में मिलते दिखाई दिया है। बीते विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा को इस बार 10 फीसदी वोट का फायदा हो रहा है।

Next Story