Bihar Assembly Budget Session 2026 : व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, NEET मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

Bihar Assembly Budget Session 2026 : व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, NEET मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर किया हंगामा
Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सेंट्रल हॉल में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ से हुई। बजट सत्र में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी व्हीलचेयर में विधानसभा पहुंचे।
Bihar Assembly Budget Session 2026 : पटना : बिहार विधानसभा का बजट सेशन जोरदार हंगामें के साथ आज सोमवार 2 फरवरी से शुरू हो गया। सेशन के पहले दिन राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे. पैर में चोट लगने के चलते व्हीलचेयर पर बैठकर विधानसभा सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। उन्हें ऐसे व्हीलचेयर में आते देखकर हर कोई हैरान हो गए। तेजस्वी यादव ने अपनी चोट पर कहा कि ऐसा कभी-कभी हो जाता हैं।
तेजस्वी यादव के व्हीलचेयर पर सदन पहुंचने का वीडियो भी सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। जिसमें तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर बैठे हैं। उनके साथ चल रहे सदस्य और पुलिसकर्मी उनकी व्हीलचेयर को धकेलकर ले जा रहे हैं। और जब सीढ़ियां वाली जगह आती हैं तो पुलिसकर्मी तेजस्वी यादव को उनकी व्हीलचेयर सहित उठाकर ऊपर चढ़ा देते हैं। पैर में चोट की समस्या के बाद भी उनका सदन पहुंचना विपक्षी दल के लिए मनोबल बढ़ाने वाली बात हैं|
राज्यपाल का अभिभाषण
विधानसभा सेशन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ शुरु हुई। राज्यपाल के भाषण के बाद सरकार द्वारा सदन के सामने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इस सर्वे के जरिए राज्य की वर्तमान आर्थिक स्थिति और पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों के आंकड़े सब के सामने रखें जायेंगे|
NEET छात्रा हत्या मामले में आक्रोश
विधानसभा सेशन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर का माहौल गरमा गया। पटना में हुई NEET छात्रा के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को लेकर विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथों में पोस्टर लिए न्याय की मांग करते नजर आए। विपक्ष ने मांग की है कि इस गंभीर मामले को राज्यपाल के अभिभाषण में प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए|

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
Tags
-
Home
-
Menu
