बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मेल के जरिए आया मैसेज, 16 मार्च को होना है चुनाव
Bihar Assembly Bomb Threat: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. शुक्रवार 13 मार्च को ईमेल के जरिए विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं.

इमेज- इंटरनेट
Bihar Assembly Bomb Threat: पटना: 13 मार्च 2026: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. शुक्रवार 13 मार्च को ईमेल के जरिए विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं.
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
जानकारी के मुताबिक़, शुक्रवार 13 मार्च, 2026 को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है. सचिवालय को एक मेल मिला था. जिसमे विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.
विधानसभा अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश
विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इस पर संज्ञान लिया और तत्काल सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक गयी. और जांच के निर्देश दिए गए. राज्य के मुख्य सचिव और बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को धमकी सूचना दी गयी. अधिकारीयों के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम जांच में जुट गयी है.
छानबीन की जा रही है
बम स्क्वाड की टीम कैंपस में पहुंचकर तलाशी ले रही है. हर तरफ छानबीन की जा रही है. विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है मेल कहाँ से भेजा गया था. और मेल भेजने वाले का उद्देश्य क्या था.
बता दें राज्य सभा की 5 सीटों को लेकर 16 मार्च को चुनाव है. उससे पहले यह धमकी मिली है. ऐसे में अज्ञात ई-मेल के बाद हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसी की टीम अलर्ट मोड पर है.
