Begin typing your search above and press return to search.

Aurangabad Tragedy: दिल दहला देने वाला मंजर… एक साथ 4 सहेलियों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, चौंका देगी घटना

Aurangabad Tragedy : बिहार के औरंगाबाद में एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर वालों की डांट से नाराज होकर 5 सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया. जिससे से 4 की मौत हो गई, जिनका अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया. इस पूरी घटना में सिर्फ एक लड़की की जान बच पाई.

Aurangabad Tragedy: दिल दहला देने वाला मंजर… एक साथ 4 सहेलियों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार,  चौंका देगी घटना
X

Aurangabad Tragedy: दिल दहला देने वाला मंजर… एक साथ 4 सहेलियों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, चौंका देगी घटना

By Uma Verma

Aurangabad Tragedy : औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. यहाँ घर वालों की मामूली डांट-फटकार से नाराज होकर 5 सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया. इस खौफनाक कदम की वजह से 4 सहेलियों की मौत हो गई, जिनका अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया. इस पूरी घटना में सिर्फ एक लड़की की जान बच पाई, क्योंकि उसने समय रहते जहर थूक दिया और घर जाकर उल्टी कर दी थी.

मामला बिहार के हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर मोती बिगहा गांव का हैं. यहाँ 29 जनवरी की शाम 5 सहेलियां गांव के बाहर एक तालाब के पास पहुंचीं और सबने मिलकर पक्षी मारने वाली जहरीली दवा खा ली. जहर का असर इतना तेज था कि देखते ही देखते 4 लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना में एक लड़की ने जहर खाते ही उसे तुरंत थूक दिया और भागकर घर पहुँच गई. घर वालों ने बिना देरी किए उसे नीम का घोल पिलाया, जिससे उसे उल्टियां हुईं और उसकी जान बच गई. मामूली डांट के बाद एक साथ उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरा गांव सदमे में है.

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने चारों लड़कियों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया. बताया जा रहा है कि घर की खराब आर्थिक स्थिति और सामाजिक दबाव के चलते मजबूर होकर परिवार वालों को एक ही चिता पर चारों सहेलियों को मुखाग्नि देनी पड़ी.

दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने घटना की असली वजह बताते हुए कहा कि 29 जनवरी की शाम ये पांचों सहेलियां लड़कों के साथ घूम रही थीं. तभी उनके घर वालों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने मौके पर ही लड़कियों को जमकर डांट दिया. इसी डांट और लोक-लाज के डर से नाराज होकर पांचों सहेलियां गांव के बाहर तालाब के पास पहुंचीं और जहर खा लिया.

हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इस वारदात की भनक दो दिन बाद लगी. पुलिस ने एक जिंदा बची लड़की का बयान दर्ज कर लिया है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है.

पहले भी हुयें हैं ऐसे सुसाइड केस

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव में भी 12 अगस्त 2022 को ऐसी ही एक रूह कंपा देने वाली वारदात हुई थी. वहां तीन सहेलियों रानी, कंचन और आशा ने एक साथ शोभ मंदिर का मेला घूमने के बाद घर लौटकर जहर खा लिया था. उन सहेलियों के बीच भी ऐसी दोस्ती थी इस मामले में भी हैरानी की बात यह थी कि मौत के पांच दिनों बाद पुलिस को खबर मिली और पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया था. उस वक्त भी सहेलियों के इस खौफनाक कदम की वजह अनसुलझी ही रही और एक परिवार तो गांव छोड़कर ही फरार हो गया था.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story