Begin typing your search above and press return to search.

पति ने पत्नी के चप्पल में लगाया GPS और बेवफाई की खुल गई पोल, पटना में देर रात तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Patna News: राजधानी पटना में पत्नी की बेवफाई का पति ने खुलासा करने के लिए उसके चप्पल में जीपीएस में लगा दिया। उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया।

पति ने पत्नी के चप्पल में लगाया GPS और बेवफाई की खुल गई पोल, पटना में देर रात तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
X

इमेज-एआई

By Ranjan Kumar

Patna Wife GPS Tracking News: बिहार की राजधानी पटना में फुलवारी शरीफ के एकता नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुपके से उसके चप्पल में जीपीएस लगा दिया। फिर इसकी मदद से उसे अपने प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

पति को काफी समय से पत्नी पर शक था। उसने पत्नी के चप्पल और घर में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम डिवाइस (GPS) लगा दिया था। शनिवार को जब वह काम पर निकला तो मोबाइल के जरिए लगातार लोकेशन ट्रैक करता रहा। कुछ देर बाद उसे अपनी पत्नी की लोकेशन संदिग्ध लगी। वह अचानक घर पहुंच गया। घर का दरवाजा खुलते पति के होश उड़ गए। पत्नी और उसका प्रेमी वहां मौजूद थे। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

घर में प्रेमी के साथ पकड़ी गई, मारपीट भी हुई

घर का शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। मामला दो पक्षों में बंट गया। कुछ लोग पति के समर्थन में खड़े हो गए तो कुछ पत्नी और उसके प्रेमी के पक्ष में आवाज उठाने लगे। इस दौरान मारपीट भी हुई।

पुलिस ने शांत कराया मामला

यह आरोप लगाया गया है कि पति ने गुस्से में प्रेमी से लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। फिर थाने में देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद पति-पत्नी और प्रेमी के बीच समझौता हो गया। तीनों लोगों ने लिखित में दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। आधी रात को सभी को थाने से छोड़ दिया गया।

महीनों से चल रहा लुका-छिपी का खेल

पत्नी के एक्स्ट्रा अफेयर को लेकर पति को काफी समय से शक था। वह पहले इन चीजों को लेकर पत्नी से सवाल भी पूछ लिया करता था। मगर, दोनों में मनमुटाव बढ़ने लगे थे। फिर वह उस पर नजर रखने लगा। इस बीच उसने बिल्कुल सही जानकारी जुटाने और पत्नी को एक्सपोज करने के लिए तकनीक का सहारा लिया और अपने घर और पत्नी के चप्पल में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया। इसके बाद शक की कोई गुंजाइश नहीं रही।

Next Story