Begin typing your search above and press return to search.

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खबर, DA-DR में होगा बंपर इजाफा! जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?

8th Pay Commission Latest Update 2026: AICPI-IW के ताजा आंकड़ों से DA-DR में बढ़ोतरी के संकेत। जानें 1 जनवरी 2026 से प्रभाव, सैलरी-पेंशन और एरियर पर क्या असर पड़ेगा।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खबर, DA-DR में होगा बंपर इजाफा! जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?
X
By Ragib Asim

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग को लेकर 2026 की शुरुआत से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत के इशारे मिल रहे हैं। हालिया महंगाई आंकड़ों और आयोग से जुड़ी प्रगति के आधार पर महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। इससे सैलरी और पेंशन पर सीधा असर पड़ पड़ने वाला है।

DA-DR में कितनी बढ़त के संकेत
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) नवंबर में 0.5 अंक बढ़कर 148.2 पर पहुंच गया है। जुलाई से नवंबर तक इंडेक्स में लगातार बढ़त देखी गई है। सरकरी आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा गणना के आधार पर DA लगभग 59.93% तक पहुंच चुका है। ऐसे में जनवरी 2026 से DA-DR के 60% के स्तर को छूने की उम्मीद बनती दिख रही है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार करेगी और बढ़ोतरी 2% या 3% कितनी होगी यह दिसंबर के आंकड़ों के बाद ही तय होगा।
DA-DR कैसे तय होता है?
सरकार हर छह महीने में महंगाई के आधिकारिक आंकड़ों की समीक्षा कर कर्मचारियों का DA और पेंशनर्स का DR तय करती है। जनवरी से लागू होने वाले रेट्स के लिए दिसंबर का CPI डेटा डिसीसिव माना जाता है। अगर महंगाई का रुख ऐसा ही रहा तो नए साल की पहली छमाही में राहत बढ़ सकती है।
8वें वेतन आयोग पर क्या अपडेट?
सरकारी स्तर पर मिली मंजूरी के बाद 8वें वेतन आयोग का काम शुरू हो चुका है। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग की सिफारिशें आने में करीब 18 महीने लग सकते हैं लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। लागू होने में देरी की हालत में एरियर देने का प्रावधान रहेगा।
सैलरी और पेंशन में संभावित असर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग लागू होने के बाद न्यूनतम बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये तक जाने की संभावना है। वहीं पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन भी संशोधन के बाद बढ़ सकती है। इसके अलावा HRA, ट्रैवल अलाउंस और मेडिकल अलाउंस में भी बदलाव से इन-हैंड सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।
फिटमेंट फैक्टर और एरियर
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जाए। मौजूदा चर्चाओं में इसके 2.28 से 3.0 के बीच रहने की बात कही जा रही है। 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त माना जा रहा है इसलिए 1 जनवरी 2026 से नया पे-स्ट्रक्चर लागू होने की कंडीशन बनेगी। देरी होने पर एरियर का लाभ भी मिलेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story