Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Shocking News : 50 की दुल्हन और 18 का दूल्हा! बिहार में 'इश्क' में पार की सारी हदें, बेटी-दामाद हुए शर्मसार, पहुंच गए थाने

50 Sal Ki Dulhan Aur 18 Sal Ka Dulha: भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 50 साल की महिला ने 18 साल के लड़के के साथ शादी करके अपने परिवार के साथ ही लोगों को भी चौंका दिया है। महिला की शादीशुदा बेटी ने थाने में पहुंचकर अपनी मां को सकुशल वापस लाने की पुलिस से गुहार लगाई है। यह शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

50 की दुल्हन और 18 का दूल्हा! बिहार में इश्क में पार की सारी हदें, बेटी-दामाद हुए शर्मसार, पहुंच गए थाने
X
By Chitrsen Sahu

50 Sal Ki Dulhan Aur 18 Sal Ka Dulha: भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 50 साल की महिला ने 18 साल के लड़के के साथ शादी करके अपने परिवार के साथ ही लोगों को भी चौंका दिया है। महिला की शादीशुदा बेटी ने थाने में पहुंचकर अपनी मां को सकुशल वापस लाने की पुलिस से गुहार लगाई है। यह शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

नजदीकियां बढ़ने पर दोनों हुए फरार

यह पूरा मामला घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव का है। जहां रहने वाले कन्हाई कुमार (18) ने अपनी 50 साल की प्रेमिका से शादी करके सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बेटे के साथ गुजरात के शोभनाथपुर गांव में रहती थी। उसके तीन बेटी भी है, जिनमें से एक के बच्चे भी है। कन्हाई कुमार भी महिला के घर के आसपास ही रहता है। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी और एक दिन दोनों साथ में फरार हो गए। दोनों के फरार होने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन की।

बेटी और दामाद ने बुलाई पंचायत

खोजबीन के बीच महिला के बेटी और दामाद को पता चला कि वह अपने प्रेमी कन्हाई के घर पर है। जिसके बाद महिला के बेटी और दामाद घोघा थाना क्षेत्र के पक्की सराय में स्थित कन्हाई के घर पहुंच गए और उसके परिजनों से आग्राह कर पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत के बाद भी कोई फैसला निकलकर सामने नहीं आया, क्योंकि महिला सामने ही नहीं आई। जिसके बाद उसकी बेटी और दामाद को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

मामले में कार्रवाई जारी

इसके बाद थक हारकर महिला की बेटी और दामाद घोघा थाना पहुंचे और पुलिस से मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं बेटी ने पुलिस से अपनी मां को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले में घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि मामले में आवेदन दिया गया है। जिसके बाद इस पूरे मामले की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story