Begin typing your search above and press return to search.

बिहार पंचायत चुनाव : भैंस पर बैठ नोमिनेशन भरने पहुंचे नेताजी….

बिहार पंचायत चुनाव : भैंस पर बैठ नोमिनेशन भरने पहुंचे नेताजी….
X
By NPG News

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2021 बिहार में पंचायत चुनाव 2021 ( Bihar Panchayat Polls 2021) के मद्देनजर कटिहार जिले के रामपुर से उम्मीदवार आजाद आलाम रविवार को अपना नोमिनेशन फाइल करने भैंस पर बैठकर पहुंचे थे. फूलों और झालरदार चुन्नी से सजी इस भैंस पर सवार होकर जब प्रत्याशी नामांकन भरने पहुंचे तो उन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया. जब आजाद से भैंस पर बैठकर नामांकन का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं.

हम भैंस पालते हैं, दूध पीते हैं और इसकी सवारी भी करते हैं. वहीं आज एक और तस्वीर सामने आई जो चर्चा में है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार महंगाई के विरोध में राज्य विधानमंडल के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए बैलगाड़ियों में सवार होकर विधानसभा पहुंचे. इस वीडियो पर भी यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग मजाक उड़ाते दिखे तो कुछ ने इसे प्रत्याशी की सादगी बताया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- बिहार में पंचायत चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. यही नहीं ये अजीबोगरीब वादे भी करते दिख रहे हैं. एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है जिसमें मुजफ्फपुर की मकसूदा ग्राम पंचायत से एक उम्मीदवार ने वादा किया है कि मुखिया बनते ही पूरे गांव को सरकारी नौकरी दी जाएगी. गांव में हवाई अड्डे की सुविधा, लड़कों को बाइक, बुजुर्गों को एक-एक पैकेट बीड़ी का बंडर और तम्बाकू रोज दिया जाएगा. नल जल योजना में पानी की जगह दूध सप्लाई किया जाएगा. आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि चुनाव जीतने के लिए अजीबोगरीब वादे किए जा रहे हैं. हालांकि इन पोस्टरों की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी चल रहे हैं.

Next Story