बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 200 लड़कियों को बनाया कॉल गर्ल… 75 लड़कियों से की शादी… भारत लाकर कर देता था तस्करी…

इंदौर 4 अक्टूबर 2021. मध्य प्रदेश (MP) से पकड़े गए युवक मुनीर के खुलासे के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम के होश उड़ गए. आरोपी का नाम मुनीर है जिसे इंदौर पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड मुनीर उर्फ मुनीरूल ने खुलासा किया है कि वह पूरे भारत में बांग्लादेशी लड़कियों को सप्लाई करता था। वह अबतक 200 से ज्यादा लड़कियों को कॉलगर्ल बना चुका है। इसमें से ज्यादातर लड़कियां बांग्लादेशी हैं। जिन्हें खुफिया रास्ते से भारत लाकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जाता था।
दरअसल, इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू ककर छुड़ाया था जिसमें 11 बांग्लादेशी युवतियां और बाकी अन्य युवतियां थीं. मामले में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन, आमरीन व अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे, मुनीर भाग निकला था. उसे गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया.
बताया जा रहा है कि मुनीर बांग्लादेश से भोली भाली लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता था. इसके बाद वह उसे लेकर भारत पहुंचता था. कई बार सीमा पार करवाने में उसे दिक्कत आई लेकिन वह इतना शातिर था कि चकमा देकर भारत पहुंच जाता था. दरअसल वह उन लड़कियों से शादी कर लेता था. मुनीर के पास भारतीय नागरिकता मौजूद है. यही वजह है कि वह जिससे भी शादी करता था उसे आसानी से एंट्री मिल जाती थी.
मामले के उजागर होने के बाद विजयनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी तहजीब काजी ने कहा कि मुनीर एक-एक करके कई शादियां की. उसने कभी ये नहीं बताया कि कई लड़कियों के साथ वो ऐसा कर चुका है. लेकिन कहा जा रहा है कि मुनीर ने 10 से अधिक शादियां की हैं जिसकी जांच हम कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि मुनीर उल दाजी देह व्यापार के बड़े धंधे में शामिल है. शादी के झांसे में लड़कियां फंस जाती थी और बाद में मुनीर उन्हें भारत लाता था और इस धंधे में धकेल देता था. उसने बांग्लादेश की 100 से ज्यादा लड़कियों की जिंदगी की तबाह की है. काम नहीं मिलने की वजह से जो लड़कियां परेशान रहतीं थी मुनीर उनकां झांसे में लेता था. मुनीर मुंबई, सूरत और इंदौर जैसे बड़े शहरों के दलालों के हाथ लड़कियों को बेच देता था. मुनीर ऐसा करके पैसे कमाता था.
75 लड़कियों से की शादी
बांग्लादेश के जसोर के रहने वाले मुनीर ने बताया कि उसने अबतक 75 लड़कियों से शादी की है। वह बांग्लादेश में गरीब घरों की लड़कियों से शादी करता था। इसके बाद पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते उन्हें भारत की सीमा में प्रवेश कराता था और एजेंट्स के जरिए आसपास के गांवों से भारत में प्रवेश करवाता था। इसके बाद उन लड़कियों की तस्करी अलग-अलग शहरों में की जाती थी।
दो शहरों में होती थी ट्रेनिंग
बांग्लादेश से आने के बाद लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था। यहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी। उनके स्टैंडर्ड को बेहतर किया जाता था। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में होती थी। फिर डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी।
10 हजार का था इनामी
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस लंबे समय से ऑपरेशन चला रही है। पिछले 11 महीने में पुलिस ने 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस के ऑपरेशन में सागर, आफरीन, आमरीन व अन्य लोगों को पकड़ा गया था। मुनीर फरार हो गया था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
हर महीने 55 लड़कियों का टारगेट
पूछताछ के दौरान मुनीर ने सबसे पहले ये बात कबूली कि उसके निशाने पर बांग्लादेशी लड़कियां और महिलाएं होती थीं. वो 5 साल से देह व्यापार के धंधे में शामिल था. मुनीर ने कबूला कि वो हर महीने करीब 55 लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. इसी सिलसिले में मुनीर 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को भारत (India) लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल चुका था.
