Begin typing your search above and press return to search.

World Youth Festival: छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण: रुस में देश का प्रतिनिधत्‍व करेंगे छत्‍तीगसढ़ के ये 8 युवा...सीएम ने दी बधाई

World Youth Festival:

World Youth Festival: छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण: रुस में देश का प्रतिनिधत्‍व करेंगे छत्‍तीगसढ़ के ये 8 युवा...सीएम ने दी बधाई
X
By Sanjeet Kumar

World Youth Festival: रायपुर। प्रदेश के 8 युवा 01 से 7 मार्च तक रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा - "देश का प्रतिनिधित्व करना गौरवपूर्ण है ,स्वामी विवेकानंद की तरह आप सब युवा ,भारत की महान संस्कृति की झलक पूरी दुनिया को दिखाएं।" साय ने युवाओं को ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया।

गौरतलब है कि एक मार्च से 07 मार्च 2024 तक रूस के सोची शहर में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 193 देशों के लगभग 20 हजार युवा शामिल होंगे। भारत से युवाओं का दल यूथ फेस्टिवल में शामिल होने रूस जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी 8 युवा चयनित हुए हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story