Begin typing your search above and press return to search.

पति के बीमारी से परेशान महिला ने सिम्स की बिल्डिंग से लगाई छलांग, शेड में गिरने से बची जान पर लगी गंभीर चोट

पति के बीमारी से परेशान महिला ने सिम्स की बिल्डिंग से लगाई छलांग, शेड में गिरने से बची जान पर लगी गंभीर चोट
X
By NPG News

बिलासपुर 21 अक्टूबर 2021. पति की हार्ट की बीमारी से परेशान महिला ने सिम्स की छत से छलांग लगा दी। शेड में गिरने के कारण उसकी मौत तो नही हुई पर रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप हार्ट की बीमारी से पीडिटी था जिसकी हालत बिगड़ने के कारण 18 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने सिम्स में भर्ती करवाया था जहां उसका उपचार चल रहा था। कल डॉक्टरों ने उसकी पत्नी लता कश्यप को बताया बताया कि इनकी हालत और भी गम्भीर हो चुकी हैं। पति की बीमारी की बात सुन लता परेशान हो गई और आपातकालीन वार्ड के ऊपर दूसरे तल स्थित ओपीडी में पहुँची और खिड़की से जाली निकालकर छलांग लगा दी। जिसके बाद वह शेड से टकराते हुए सीधे सिम्स पुलिस चौकी के पास गिरी। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया और महिला को भर्ती कर चेक किया गया जिसमें रीढ़ की हड्डी में चोट आने की पुष्टि की गई। अब उसका व उसके पति का सिम्स में उपचार किया जा रहा है। पति की हालत भी गम्भीर बनी हुई हैं।

Next Story