Begin typing your search above and press return to search.

Weather Update Today, 13 August 2023: देश इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update Today, 13 August 2023: आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-14 अगस्त से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है.

Weather Update Today, 25 August 2023: दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Update Today, 13 August 2023: आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-14 अगस्त से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड में भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होगी. इसके बाद सक्रिय मानसून की स्थिति फिर से बहाल हो सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रह सकते है. वहीं, 14 और 15 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है.

कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी हैं. मौसम विभाग ने रविवार को चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर को छोड़कर आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार की रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से जगह-जगह ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं कि आगे सड़क खराब है, वाहन धीरे चलाएं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story