Begin typing your search above and press return to search.

Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी...

Weather Update: कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

नईदिल्ली। देश में इन दिनों घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में भीषण ठण्ड के चलते धूप तक नहीं निकली। शुक्रवार का दिन इस सीजन में दिल्ली का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर है।

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर तथा दक्षिणी केरल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और बिहार के कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है। पश्चिमी हिमालय, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है।

30 और 31 दिसंबर को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।

वहीँ, पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थान पर मध्यम बारिश हुई। दक्षिणी केरल, लक्षद्वीप और बिहार और पंजाब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

पंजाब के अधिकांश स्थानों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति देखी गई।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story