Begin typing your search above and press return to search.

मौसम न्यूज़: कड़ाके की ठंड के बीच फिर बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी कपकपाने वाली शर्दी, इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

मौसम न्यूज़: कड़ाके की ठंड के बीच फिर बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी कपकपाने वाली शर्दी, इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Weather News डेस्क। देश में इन दिनों कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश हो रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। यहां लोगों को दोपहर में ठंड से हल्की राहत तो मिल रही है, लेकिन जैसे ही शाम होता है तो हवाओं के साथ ठंड भी बढ़ जाती है, ऐसा ही हाल मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में है। आने वाले दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान फिर से बढ़ोतरी होगी। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे ज्यादा ठंड इलाका नारायणपुर रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, लक्षद्वीप पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लक्षद्वीप पर बने चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण श्रीलंका से लेकर दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से होते हुए गुजर रही है। 8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

केरल लक्षद्वीप और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और सिक्किम, बिहार, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

पंजाब, उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों और जम्मू संभाग, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही। दिल्ली में एक-दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हुई।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story