Begin typing your search above and press return to search.

Vishnu Deo Sai: सीएम विष्‍णुदेव हेलीकॉप्‍टर से कावड़‍ियों पर की पुष्‍प वर्षा: कवर्धा रवाना होने से पहले धारा 370 को लेकर दिया है यह बयान

Vishnu Deo Sai: सावन का आज तीसरा सोमवार है। आज सीएम विष्‍णुदेव साय कावड़ यात्रा करने वालों पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा करेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने धारा 370 को लेकर भी बयान दिया।

Vishnu Deo Sai: सीएम विष्‍णुदेव हेलीकॉप्‍टर से कावड़‍ियों पर की पुष्‍प वर्षा: कवर्धा रवाना होने से पहले धारा 370 को लेकर दिया है यह बयान
X
By Sanjeet Kumar

Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज कवर्धा के दौरे पर हैं। मुख्‍यमंत्री वहां कावड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्षा करेंगे। राजधानी से आज सुबह वे डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा के साथ कवर्धा रवाना हुए। इससे पहले उन्‍होंने हेलीपैड पर पत्रकारों से अपने आज के दौरे सहित अन्‍य विषयों पर चर्चा की।

मुख्‍यमंत्री आज कवर्धा में प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में पूजा अचर्ना करेंगे। इसके बाद वे भोरमदेव पहुंच रहे कावड़‍ियों पर हेलीकॉप्‍टर से पुष्‍प वर्ष करेंगे। हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्‍यमंत्री ने प्रदेशवासियों को सावन के तीसरे सोमवार की बधाई दी। कहा कि भगवान का आशीर्वाद पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को मिले, छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो सुख समृद्धि आए। विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले के दौरे को लेकर कहा कि कवर्धा जिले के दौरे पर है भगवान शिव की पूजा अर्चना करके दर्शन करेंगे। कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास के अवसर पर हजारों कावड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री साय ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कावड़ियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कावड़ियों का अभिनंदन किया।

यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अद्वितीय मौके पर भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक भी किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भंडारा स्थल पर पहुंचकर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खीर, पुड़ी, चावल और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, और नगर पंचायत अध्यक्ष मनहरण कौशिक ने भी बाबा भोरमदेव भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सभी भक्तजनों को सावन मास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। पवित्र सावन माह में शिव भक्तों के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन रहा।

कबीरधाम जिले में स्थित बाबा भोरमदेव मंदिर के साथ-साथ, बुढ़ा महादेव और डोंगरिया के जलेश्वर महादेव जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर भी हर साल हजारों कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर, अमरकंटक से शिव भक्त पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाते हैं।

कावड़ यात्रा की ऐतिहासिक परंपरा

बाबा भोरमदेव मंदिर 11वीं शताब्दी का एक प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जहां हर साल सावन मास में कावड़ियों की पदयात्रा का आयोजन होता है। इस कावड़ यात्रा में मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर भक्तजन कठिन मार्गों से गुजरते हुए बाबा भोरमदेव, जलेश्वर महादेव और पंचमुखी बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान वे “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में इस वर्ष की कावड़ यात्रा विशेष रूप से स्मरणीय रही, जिसमें सरकार की ओर से कावड़ियों के स्वागत और सेवा का अभूतपूर्व आयोजन किया गया।


जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 को हटे आज 5 साल पूरे हो गए हैं। इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 को हटाना हमारे एजेंडा में था। इसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया. उनके सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। जम्मू-कश्मीर में अब देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है, रह सकता है. पहले यह सुविधा नहीं थी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया ने स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ थे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story