Begin typing your search above and press return to search.

फेरी लगाकर कपड़े बेच बनाते थे डकैती की प्लानिंग...हथियारों से लैस हो कर डकैती की योजना बनाते आरोपी गिरफ्तार, नक्शा भी बरामद

फेरी लगाकर कपड़े बेच बनाते थे डकैती की प्लानिंग...हथियारों से लैस हो कर डकैती की योजना बनाते आरोपी गिरफ्तार, नक्शा भी बरामद
X
By NPG News

रायगढ़ 21 दिसम्बर 2021। हथियारों से लैश हो कर डकैती की योजना बनाते यूपी के गैंग को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डकैतों द्वारा यहां फेरी लगा कर कपड़े बेचने के बहाने डकैती की प्लानिंग की जाती थी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर की दरमियानी रात खरसिया पुलिस टीम गश्त में थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महका रोड तरफ का बीएसएनएल टावर के बगल में पांच व्यक्ति संदिग्ध ढंग से बैठे हुए हैं। पुलिस द्वारा और जानकारी जुटाने पर पता चला कि युवक हथियारों से लैश है। और गोविंद कालोनी में डकैती का प्लान कर रहे हैं।

इसकी जानकारी खरसिया थाना प्रभारी द्वारा तुरन्त ही एसपी अभिषेक मीणा को दी गयी। जिस पर एसपी मीणा ने रात को हि तत्काल पुलिस टीम बना कर उस पूरे एरिया की घेराबन्दी करवाने की प्लॉनिंग की और पुलिस टीम को रवाना किया। डकैतो के पास हथियार होने की सूचना पर कप्तान द्वारा एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियो की घेराबन्दी कर उक्त स्थान में दबिश दी। जिसमे अंधेरे का फायदा उठा कर 4 आरोपी तो फरार हो गए वही एक आरोपी गिरफ्तार हो गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोहेल खान उर्द सोहेल उर्फ छोटू उर्फ राजा पिता शमशेर खान उम्र 29 साल निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर बताया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा 6 कारतूस भी बरामद किए गए।

डकैती वाली जगह का नक्शा बना करते थे प्लान, ट्रेन से थी भागने की तैयारी:-

आरोपियो द्वारा डकैती की योजना की बकायदा घटनास्थल के नक्शे के साथ फुलफ़्रूप प्लानिंग की जाती थी। यही किस तरह से डकैती करनी है के अलावा डकैती के बाद किस रास्ते से भागना हैं व कैसे भागना हैं का भी प्लान किया जाता था। आरोपितों द्वारा डकैती के बाद गोंडवाना ट्रेन से भागने की तैयारी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों से उक्त ट्रेन का टिकट भी मिला है।

फेरी के बहाने करते थे डकैती

आरोपी सोहेल खान ने बताया कि यूपी से आ कर जांजगीर जिले के मालखरौदा के छपरा गांव में किराया में रहकर डभरा से खरसिया तक घूम घूम कर फेरी के बहाने घरों की रैकी कर डकैती के लिये समृद्ध घरों को चिन्हित कर उसका नक्शा बनाते थे और उत्तरप्रदेश से अपने साथियों को बुला कर चोरी डकैती करवाते थे। आरोपी ने 14 दिसम्बर की दरमियानी रात डभरा कस्बा के एक सुने मकान से जेवर व नगदी चोरी किये थे। और गोविंदपुरा खरसिया के मकान में डकैती से पहले ही धरा गए।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के लिये रायपुर दुर्ग राजनांदगांव में खरसिया,छाल भूपदेवपुर थाने के विवेचकों की अलग अलग टीम बना कर आरोपियो की पतासाजी हेतु भेजा गया। जिसमें फरार आरोपी विजय कुमार प्रजापति को आरपीएफ राजनांदगांव के सहयोग स्व पकड़ कर रायगढ़ लाया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के अनुसार उसकी बताई जगह से एक देशी कट्टा 6 कारतूस 2 मोबाइल एक बाइक जब्त की गई।

अन्य तीन फरार आरोपी मोहम्मद फिरोज पिता हुसैन निवासी छपरा,

सोनू पिता रहमुद्दीन निवासी छपरा

सलमान पिता मो यूनुस निवासी छपरा मुज्जफरनगर की तलाश जारी हैं।

आरोपियो के पास से कट्टा कारतूस के अलावा लाइट पिस्टल पलास पाना पेशकश बरामद किया गया हैं।

Next Story