Begin typing your search above and press return to search.

नगरीय निकाय चुनाव लोकतंत्र का गजब रंग कोरिया में.. बग़ैर अभिलेख तो बग़ैर पात्रता पहुँचे लोग कलेक्ट्रेट फ़ॉर्म लेने.. कैमरे पर कहा -पुलिस वाले भेजे.. जाओ फ़ॉर्म खरीदो

नगरीय निकाय चुनाव लोकतंत्र का गजब रंग कोरिया में.. बग़ैर अभिलेख तो बग़ैर पात्रता पहुँचे लोग कलेक्ट्रेट फ़ॉर्म लेने.. कैमरे पर कहा -पुलिस वाले भेजे.. जाओ फ़ॉर्म खरीदो
X
By NPG News

बैकुंठपुर 1 दिसंबर 2021। ज़िले के असमान विभाजन से भड़के कोरिया के सर्व दलीय मंच से किया गया चुनाव बहिष्कार का ऐलान संकट में आ गया है। जबकि नामांकन को दो दिन शेष रहे तभी लोग वहाँ पहुँचे और फ़ॉर्म ले लिए गए। हालाँकि फ़ॉर्म लेने वालों ने जो कैमरे पर कहा बताया उसने "ओपन सिक्रेट" को रहस्य नहीं रहने दिया। वे लोग जो इस प्रबंधन को देख रहे थे, यदि वे कुछ सावधानी बरत लेते तो अपने मियाँ फ़ज़ीहत से "तंत्र" बच जाता। दरअसल जो लोग फ़ॉर्म लेने पहुँचे उनमें से अधिकांश ने कैमरे पर यह कह दिया पता नहीं.. पुलिस वाले भेजे हमको.. क्या करते.. बोले फ़ॉर्म लो.. और जमा भी कर दो कैमरे पर नुमाया हुआ कि जो नगर पालिका क्षेत्र के नहीं थे याने चुनाव लड़ने की पात्रता नहीं रखते थे, उन्हें भी फ़ॉर्म लेने रवानगी दे दी गई।एक महिला ने बताया

हम लोग को पुलिस लाईन बुलाए और बोले जाओ फ़ॉर्म भर के आओ.. तो हम लोग चले आए। उधर, देर शाम ज़िला प्रशासन की तरफ से समाचार जारी किया, नगरीय पालिका बैकुंठपुर के लिए 22 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फ़ॉर्म लिया, जिनमें से आठ अभ्यर्थियों ने फ़ॉर्म जमा किया, जबकि शिवपुर-चरचा के लिए 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फ़ॉर्म लिया, सभी आठ अभ्यर्थियों ने फ़ॉर्म जमा किया इस पूरे मजमे का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें यह स्पष्ट सुना जा रहा है कि फ़ॉर्म लेने वाले अभ्यर्थी के पास समुचित अभिलेख ही नहीं थे। मगर फार्म जमा हो गए। आरोप यह भी लगे हैं कि नियत समयावधि के बाद भी फ़ॉर्म लेने और जमा करने की प्रक्रिया चलती रही। इधर इस पूरे मसले को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा के बाहर से आए पदाधिकारीयों ने दोनों चुनाव को लेकर बैठक की और हालात को समझा। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह ने कहा

"जिस तरह से पूरी प्रक्रिया की जा रही है, वह निर्वाचन के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।भाजपा इसकी लिखित शिकायत करेगी, जहां तक चुनाव में भाग लेने का मसला है तो सूबे में कांग्रेस की ही सरकार है, और मंच में कांग्रेस पहले कहती हैं कि हम जनभावनाओं के साथ हैं चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे और अब सूची जारी होने वाली है।

Next Story