Begin typing your search above and press return to search.

UP News: पत्नी ने पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, बोली-सुहागरात पर बनाई दूरी...ननद को बताने पर ससुराल वालों ने की पिटाई...

By sandeep kadukar
UP News: पत्नी ने पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, बोली-सुहागरात पर बनाई दूरी...ननद को बताने पर ससुराल वालों ने की पिटाई...
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

आगरा। आगरा के दरौली में पत्नी ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका पति नपुंसक है और सुहागरात के दिन उसने दूरी बना ली। इसकी जानकारी जब दुल्हन ने पति की बहन को दी तो वो आगबबूला हो गई और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उस पर और दहेज लाने का दबाव बनाए। दहेज नहीं लाने पर उसे ससुराल से भगा दिया गया।

दरअसल ये पूरा मामला आगरा के थाना पिनाहट इलाके के भदरौली की है। पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक, आठ माह पूर्व उसकी पुत्री की शादी गाजियाबाद के राहुल विहार निवासी गली नंबर-14 में रहने वाले रतीराम के पुत्र विशाल से हुई थी। उसने शादी में दहेज के साथ चार लाख नगदी दिया था। शादी में 10 लाख करीब उसने खर्च किया था। पूरी धूमधाम से शादी की गई थी। शादी के दो दिन बाद ही बेटी को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसकी जानकारी जब बेटी ने अपने ससुराल वालों को दी तो उन्होंने मिलकर उसकी बेटी की पिटाइकर दी। इतना ही नहीं दहेज लाने का दबाव बनाया।

ससुराल वालों ने कहा कि एक बुलेट और दो लाख रुपये मायके से लेकर आना। नहीं लाने पर उसे ससुराल से निकाल दिया। शादी के बाद से बेटी अब मायके में रह रही है। महिला के पिटा ने इसकीशिकायत थाने में की है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Next Story