Begin typing your search above and press return to search.

दो बहनों ने प्लाईओवर से लगाई छलांग... एक की मौत, दूसरी घायल

दो बहनों ने प्लाईओवर से लगाई छलांग... एक की मौत, दूसरी घायल
X
By NPG News

दुर्ग 2 जून 2022। दो बहनों ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी है। इस घटना में एक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना नेवई थाना क्षेत्र के मरौदा फ्लाईओवर की है। आज शाम दो छात्राओं ने फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंची नेवई पुलिस ने दोनों छात्रों की पहचान कर ली है।

मृतिका छात्रा का नाम प्रियंका बांधे (16वर्ष) निवासी डुमरडीह, घायल चचेरी बहन करीना बांधे है। फिलहाल दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Next Story