Begin typing your search above and press return to search.

दो मासूम कल शाम से गांव से हुई गायब,तलाश में एक की मिली आज लाश

दो मासूम कल शाम से गांव से हुई गायब,तलाश में एक की मिली आज लाश
X
By NPG News

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के आमगांव सकेत से पांच और दो साल की सगी बहनें कल शाम से लापता हो गई हैं। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और गांव के लोग दोनों मासूम की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा आसपास के गांव में भी इसकी जानकारी देकर बच्चियों की तलाश की जा रही है। कल देर रात तक दोनों बच्चियों का पता नहीं चल पाया। आज सुबह 5 वर्षीय बड़ी बहन आरवी निषाद का गांव से 7 किलोमीटर दूर स्थित गांव कोकड़ी में शिवनाथ नदी में बने एनीकट के पास लाश मिली हैं।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के आमगांव सकेत में रहने वाले गौतम निषाद की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आरवी निषाद पांच साल की है। वहीं, छोटी बेटी अनिका महज दो साल की है। गुस्र्वार की रात दोनों घर में ही थीं। रात में उनकी मां कहीं गई थी। इसके बाद वह अकेली लौटी है। इसके बाद दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के घर में नहीं मिलने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। गांव में दोनों मासूम के नहीं मिलने पर इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई। एक साथ दो मासूम के लापता होने पर पचपेड़ी थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम गांव पहुंच गई। परिजन से प्राथमिक जानकारी लेने के बाद पुलिस की तीन टीम बनाकर दोनों मासूम की कल से तलाश की जा रही थी। इसके अलावा गांव के लोग भी मासूम की तलाश कर रहे थे। कल देर रात तक दोनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

आज सुबह गांव से 7 किलोमीटर दूर स्थित गांव कोकड़ी में शिवनाथ नदी में बने एनीकट में गौतम निषाद की बडी बेटी 5 वर्षीय आरवी निषाद का शव मिला है। जबकि छोटी की तलाश की जा रही हैं।

Next Story