Begin typing your search above and press return to search.

2 शिक्षक सहित तीन सस्पेंड: छात्रों से अवैध वसूली और लंबे समय से गायब चल रहे शिक्षक व लिपिक को भी किया गया निलंबित....

2 शिक्षक सहित तीन सस्पेंड: छात्रों से अवैध वसूली और लंबे समय से गायब चल रहे शिक्षक व लिपिक को भी किया गया निलंबित....
X
By NPG News

रायपुर/26 जनवरी 2022- विद्यार्थियों से अवैध वसूली के आरोप पर महिला प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया हैं। महिला प्राचार्य रायपुर में पदस्थ हैं जिन्हें अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त लम्बे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से नदारत चल रहे रायपुर के जेएन पांडेय स्कूल के शिक्षक व लिपिक को भी निलंबित किया गया हैं।

ऋतु सुरंगे शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा में में प्रचार्य के पद पर पदस्थ थीं। उनके द्वारा सत्र 2020-21 में प्रवेशित वार्ड के छात्रों से 500 रुपये व वार्ड के बाहर के छात्रों से 1000 रुपये प्रति छात्र की दर से वसूला गया था,जबकि शासन ने किसी भी तरह का शुल्क प्रवेशित छात्रो से न वसूलने के निर्देश जारी किए गए थे। जानकारी मिलने पर उन्हें नवप्रवेशित छात्रो को रुपये लौटाने के निर्देश दिये गए थे। जिसके बाद भी उन्होंने 8 मार्च 2021तक छात्रो को राशि नही लौटाई।

इसके अतिरिक्त महिला प्राचार्य के द्वारा संस्था की पत्रिका प्रकाशन करवाने के नाम पर छात्रो से राशि वसूल कर के पुस्तक का प्रकाशन नही करवाया था।

प्राचार्य के उक्त कृत्य को छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम ३ के खिलाफ मानते हुए निलंबित कर दिया गया था। पर नियमतः 90 दिन में आरोप पत्र नही जारी करने पर महिला प्राचार्य की बहाली हो गयी।

अब महिला प्राचार्य को आरोप पत्र सौप कर फिर से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गयी हैं। उन्हें आरोप पत्र सौप कर 15 दिन में जवाब मांगा गया हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रॉयपुर नियत किया गया हैं।

इसी तरह राजधानी के ही प्रोफेसर जेएन पांडेय स्कूल के भी शिक्षक व लिपिक को निलंबित किया गया हैं। स्कूल में कुछ दिनों पूर्व शिक्षा विभाग के सँयुक्त संचालक के. कुमार ने दबिश दी थी। इस दौरान विज्ञान के शिक्षक जय कुमार दुबे आठ नवम्बर 2021 से बिना जानकारी के अनुपस्थित मिले साथ ही स्कूल के सहायक ग्रेड तीन लिपिक मयंक माथुर 29 अक्टूबर 21 से लगातार अनुपस्थित पाए गए थे। इसके चलते ईनको निलंबित किया गया हैं।

Next Story