Begin typing your search above and press return to search.

बंदूक की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार... पुलिस पर की थी फायरिंग, पहले भी दे चुके है कई घटना को अंजाम

बंदूक की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार... पुलिस पर की थी फायरिंग, पहले भी दे चुके है कई घटना को अंजाम
X
By NPG News

रायगढ़ 10 जून 2022। लूट की नीयत से रायगढ़ में आये तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने से एक 307 का फरार बदमाश हैं व एक 307 क मामले में जेल काट चुका है। आरोपियो ने पुलिस पार्टी की घेराबंदी देख कर दहशत फैलाने हवाई फायर भी किया था। आरोपियो के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने सरिया थाना क्षेत्र में क्रेशर संचालक से लूट करना भी स्वीकार किया है।

आज मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि 4 जून को सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्ष मिनरल्स(क्रेशर) कटंग पाली के ऑफिस में तीन अज्ञात व्यक्तियो ने मुंशी को धमकी चमकी देकर मोबाइल व नकदी के साथ तीन हजार रुपये की रकम लूट ली थी। मामले में सरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। एसपी मीणा ने बताया कि अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु उन्होंने साक्ष्यों के आधार लूटपाट करने वालो की तलाश हेतु उड़ीसा के पदमपुर, पाई कमाल, सोहेला,और बरगढ़ के कई ठिकानों में पुलिस पार्टियां भेजी थी, पर आरोपी चकमा देकर फरार हो गए थे।

इसी दौरान सरिया थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नवापारा बस स्टैंड के पास तीन संदिग्ध युवको के द्वारा यामहा मोटरसाइकिल में हथियार लहरा कर लोगो मे दहशत फैलाया जा रहा है, जिस पर पुलिस पार्टी ने युवकों की घेराबंदी की। आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी में दहशत पैदा करने हवाई फायर किया गया। पुलिस ने आरोपियों को काबू में कर गिरफ्तार किया।

आरोपियो के कब्जे से 2 नग लोहे का देशी पिस्टल,2 नग मैंगजिन,5 नग जिंदा कारतूस,1 नग खाली खोखा,1 नग लोहे का कत्ता,1 चाकू यामहा मोटरसाइकिल FZS बरामद किया गया। साथ ही आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही 4 जून को सरिया थाना अंतर्गत क्रेशर में लूट पाट को अंजाम दिया था। एसपी मीणा ने बताया कि आरोपियों के द्वारा एक ही लूट को रायगढ जिले में अंजाम दिया जा सका था। दूसरी लूट की कोशिश से पहले ही वो पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने मुंशी से लुटा मोबाइल व 1400 रुपये भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

दिनेश राव उम्र 27 वर्ष पाईकमाल बरगढ़ उड़ीसा दिनेश 307 के मामले में उड़ीसा से फरार चल रहा है। रोहित नायक 24 वर्ष निवासी पाईकमाल बरगढ़ उड़ीसा.ये भी 307 के मामले में जमानत पर चल रहा है। चन्द्रमणि चांद उर्फ सुनील 28 वर्ष निवासी पाईकमाल बरगढ़ उड़ीसा।

Next Story