
बिलासपुर 24 मई 2022। सिंचाई विभाग की उपअभियंता के घर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्वेता उपाध्याय रायगढ़ में सिंचाई विभाग में उपअभियंता के पद पर पदस्थ है। उनका मकान चकरभाठा थाना क्षेत्र के जीवन विहार कालोनी में स्थित है। पोस्टिंग व अपनी नौकरी के विभागीय दायित्वों के चलते श्वेता उपाध्याय रायगढ़ में ही रहतीं हैं। उनका मकान यहां अक्सर बंद ही रहता है। जहां कभी कभी श्वेता उपाध्याय छुट्टियों के दौरान आतीं हैं।
उपअभियंता श्वेता ने चकरभाठा थाने में की गई शिकायत में बताया है कि उनके घर के पड़ोसी नितेश सिंह ने उनके पिताजी को फोन करके बताया कि आपके घर के दरवाजे का कुन्दा उखड़ा है। औऱ घर के अंदर के अंदर के दरवाजे का कुन्दा टूटा हुआ है। जानकारी मिलने पर उपअभियंता रायगढ़ से बिलासपुर पहुँची। यहां पहुँच कर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का कुन्दा टूटा हुआ था। और कमरे के अंदर में अलमारी खुली थी। अलमारी से 15 हजार नगद व बैंक लाकर की चाबी गायब थी। व सोने चांदी के जवाहरात भी गायब थे। श्वेता उपाध्याय ने बताया कि चोरी गए जवाहरात की कीमत उन्हें फिलहाल ज्ञात नही है। उनकी शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
