Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में रेल अफसर का सैलून जोड़ने दो घण्टे रुकी रही ट्रेन, यात्री हुए हलाकान...

छत्तीसगढ़ में रेल अफसर का सैलून जोड़ने दो घण्टे रुकी रही ट्रेन, यात्री हुए हलाकान...
X
By NPG News

बिलासपुर 18 जून 2022। बिलासपुर में आज एक अफसर का सैलून जोड़ने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस को दो घण्टे तक के लिए खड़ा कर दिया गया। प्रधान मुख्य मण्डल कार्मिक अभियंता रैंक के अफसर के लिए ट्रेन रोकी गई थी। ट्रेन के दो घण्टे तक रुकी रहने से यात्री हलाकान होते रहे। पर रेल अधिकारियों का दिल नही पसीजा और ट्रेन देर से चलाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से इंदौर तक चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस रोजाना की तरह यहाँ अपने निर्धारित समय मे सुबह 11.45 को छुटती है। पर आज इस ट्रेन को निर्धारित समय से दो घण्टे लेट तक रोक कर रखा गया। यात्रियों द्वारा पूछताछ करने पर पता लगा कि एक अफसर का सैलून इस ट्रेन में जोड़ा जाना है लिहाजा ट्रेन को नही छोड़ा जा रहा। रेल्वे अफसर को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के चलते अन्य यात्री हलाकान होते रहे।

इस अफसर के लिए रोकी गयी ट्रेन:- मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डन रिच के पीसीएमई प्रकाश कुमार मंडल शालीमार से भोपाल तक यात्रा कर रहे थे। उनके सैलून को हावड़ा-हाफ़ा एक्सप्रेस में जोड़ कर बिलासपुर तक लाया गया था। यहाँ से हावड़ा-हाफ़ा एक्सप्रेस हाफ़ा की तरफ जा रही थी। अतः अफसर के सैलून को बिलासपुर में उससे अलग कर दिया गया। और आगे इंदौर जाने वाली नमर्दा एक्सप्रेस में सेलून को जोड़ा जाना था जिसके चलते नमर्दा एक्सप्रेस को दो घण्टे तक खड़ी कर दिया गया। एक अफसर को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के चलते अन्य यात्री हलाकान होते रहे।

Next Story