Begin typing your search above and press return to search.

आसान होगी राह: जोरा से पिंटू ढाबा-सेरीखेरी होते मंदिर हसौद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर, रायपुर-बिलासपुर NH पर सिलतरा में अंडरब्रिज, केंद्र की मंजूरी

रायपुर लोकसभा के अंतर्गत 100 करोड़ से ज्यादा के काम होंगे

आसान होगी राह: जोरा से पिंटू ढाबा-सेरीखेरी होते मंदिर हसौद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर, रायपुर-बिलासपुर NH पर सिलतरा में अंडरब्रिज, केंद्र की मंजूरी
X
By NPG News

रायपुर, 08 अप्रैल 2022। केंद्र सरकार ने जोरा गांव, पिंटू ढाबा से सेरीखेरी, जिंदल व रिंग रोड-3 मंदिर हसौद चौक तक फ्लाईओवर की मंजूरी दी है। इसी तरह सिलयारी रेल लाइन में फ्लाईओव्हर, रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर सिलतरा में अंडरब्रिज, नेशनल हाइवे-30 पर अभनपुर के पास करीब ढाई किलोमीटर के फोरलेन की मंजूरी दी है। सांसद सुनील सोनी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इन समस्याओं की जानकारी दी थी। सांसद सोनी ने कहा कि रायपुर लोकसभा के इन क्षेत्रों में लगातार दुर्घटनाएं होती हैं। मरीजों, एंबुलेंस को जाम में फंसना पड़ता है, इसलिए इन ब्लैक स्पॉट को ध्यान में रखते हुए ये मांगें रखी थी, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद सोनी ने बताया कि रायपुर से बलौदाबाजार के बीच संकरे मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा। आगामी समय में यह सड़क 10 मीटर तक चौड़ी होगी। प्रदेश में ओवरब्रिज, फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 100 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार से प्राप्त होगी। सांसद सोनी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा से भेंटकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग के मात्रा त्रुटि समाधान के लिए निवेदन किया। मंत्री ने 3 दिन पूर्व सदन में झारखंड में रहने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए, जिन्हें मात्रा त्रुटि होने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है, को संज्ञान में लिया है और लोकसभा में पास भी हो गया। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी ऐसे आदिवासी भाइयों और उनके परिवार के लोग निवासरत हैं, जिनको मात्रा त्रुटि के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है, शीघ्र ही इसका निराकरण करेंगे।

Next Story